drnewsindia.com |शमशाबाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में आयोजित भोपाल संकुल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 जुलाई को हुआ था, जिसमें भोपाल संकुल के 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 135 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की 8-8 खिलाड़ियों की टीमें गठित की गई हैं। ये चयनित टीमें 27 से 29 जुलाई तक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रतलाम-2 (आलोट) में आयोजित संकुल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भोपाल संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उपप्राचार्य एम.डी. मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों की जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ से 5 बालक एवं 3 बालिका, उज्जैन-1 से 2 बालक एवं 2 बालिका, उज्जैन-2 से 1 बालक एवं 2 बालिका, आगर मालवा से 2 बालक, भोपाल से 3 बालक, विदिशा से 3 बालक एवं 2 बालिका, सागर से 2 बालक एवं 3 बालिका तथा नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से 4 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
इस प्रकार प्रतियोगिता के अंत में कुल 24 बालक और 24 बालिका, यानी 48 खिलाड़ियों की चयनित सूची जारी की गई।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार एवं उपप्राचार्य एम.डी. मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन की जिम्मेदारी विद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्यापिका उर्वशी चौहान एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक राकेश यादव ने संभाली।
मुख्य बिंदु:
- 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 135 खिलाड़ियों ने लिया भाग।
- 23 से 24 जुलाई तक चली भोपाल संकुल वॉलीबॉल प्रतियोगिता।
- 48 खिलाड़ियों का संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।
- 27 से 29 जुलाई तक रतलाम-2 (आलोट) में होगा अगला मुकाबला।




