drnewsindia.com
एंटरटेनमेंट डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए Gen Z (जेनरेशन Z) की खुलकर तारीफ की और कहा कि पहले वह इस पीढ़ी को गंभीरता से नहीं लेती थीं, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है।
वीडियो में कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक
शेयर किए गए वीडियो में सोनाक्षी मजाकिया अंदाज में कान पकड़कर दंड-बैठक लगाती नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि Gen Z ने जिस तरह अपनी आवाज बुलंद की, वह काबिल-ए-तारीफ है।
उन्होंने वीडियो में कहा,
“भाई, आप जानते नहीं हो, आपने आज क्या किया है। ब्रो, मैं तो आर्टिस्ट हूं, लेकिन Gen Z खुद एक आर्ट है। मैं पहले Gen Z को बहुत हल्के में लेती थी, लेकिन अब मैं भी इनके जैसी बनना चाहती हूं।”

इंस्टाग्राम स्टोरी में लगातार किए पोस्ट
वीडियो के अलावा सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,
“धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया।”
इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीर साझा की, जिसके बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना “आरी आरी” बज रहा था।
अभिजीत दिपके का वीडियो भी किया शेयर
सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर CJP नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,
“भाई, क्या कह दिया?”
इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सोनाक्षी सिन्हा के इन पोस्ट और वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनके वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं, वहीं Gen Z को लेकर की गई उनकी टिप्पणी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।




