किसानों की सेवा के लिए दीपक राजपूत सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला प्रशस्ति पत्र

0
3

drnewsindia.com

श्यामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी दीपक राजपूत को सम्मानित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्यामपुर की पान बिहार शाखा में पदस्थ राजपूत को किसानों के प्रति समर्पित भाव से सेवाएं देने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के गरिमामयी मंच पर प्रदेश की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर और जिला कलेक्टर बालागुरु ने संयुक्त रूप से दीपक राजपूत को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस दौरान अतिथियों ने किसानों के हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सहकारिता परिवार में खुशी का माहौल

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सम्मान मिलने की खबर से सहकारिता परिवार में खुशी का माहौल रहा। जिला एवं संभाग अध्यक्ष दीपक चौधरी ने दूरभाष और संदेश के माध्यम से दीपक राजपूत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजपूत इसी तरह सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों की निस्वार्थ सेवा करते रहें और बैंक के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन करें।

इस उपलब्धि पर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीपक राजपूत को बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी मंच से किसानों की सेवा के लिए मिला यह सम्मान सहकारिता परिवार के लिए गौरव का विषय बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here