हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा श्यामपुर, पार्वती नदी से कांवड़ में जल लाकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

0
3
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

drnewsindia.com

श्यामपुर। सावन माह के पावन अवसर पर श्यामपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर समिति के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। पार्वती नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्यामपुर पहुंचे।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से हुई। इसके बाद कांवड़ यात्री विभिन्न मार्गों से होते हुए राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित पार्वती नदी के तट पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कांवड़ में पवित्र जल भरा और भगवान शिव के अभिषेक के लिए वापस श्यामपुर की ओर रवाना हुए।

भजनों पर झूमे शिवभक्त, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और भजनों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत और सेवा की व्यवस्था भी की गई।

पार्वती नदी के जल से किया अभिषेक

दोपहर के समय कांवड़ यात्रा श्यामपुर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। यहां शिवभक्तों और महिलाओं ने पार्वती नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की मंगलकामना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे श्यामपुर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सावन के पावन महीने में निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति के रंग में रंग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here