रायसेन: संदीपनी विद्यालय भवन निर्माण में देरी, छात्रों ने दिया धरना

0
3

drnewsindian.com

रायसेन जिले के सिलवानी में संदीपनी विद्यालय के नए भवन निर्माण में देरी को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माणाधीन भवन परिसर में बैठकर काम में तेजी लाने और तय समय में भवन पूरा करने की मांग की।

धरने की सूचना पर एसडीएम अलका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों से भवन निर्माण की प्रगति और देरी के कारणों की जानकारी ली।

चर्चा के दौरान निर्माण एजेंसी ने लिखित आश्वासन दिया कि भवन का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भवन जल्द तैयार होने से विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। अब छात्रों और अभिभावकों की नजर निर्माण एजेंसी के आश्वासन पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here