एशियन गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत की झोली में आए 4 मेडल; शूटिंग में बरसे पदक, टेबल टेनिस में पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ

0
3

drnewsindia.com / खेल डेस्क | नगोया (जापान) जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक (2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। इनमें से 3 मेडल शूटिंग रिंग से आए, जबकि 1 ऐतिहासिक मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में मिला।

इसी के साथ भारत मेडल टैली में 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडलों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गया है। तालिका में चीन 23 गोल्ड समेत 38 मेडल लेकर शीर्ष पर काबिज है।

दिन का सबसे बड़ा हाइलाइट: शूटिंग में चला भारतीय निशानेबाजों का जादू

निशानेबाजी में भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया:

  • इंडिविजुअल इवेंट: हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि वर्ल्ड चैंपियन रुद्रांश पाटिल ने 230.9 अंक जुटाकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। (गोल्ड: शेंग लिहाओ, चीन – 254.2 अंक)।
  • टीम इवेंट: पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों की त्रिमूर्ति ने 1890.1 अंक हासिल कर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में रचा गया इतिहास

सुचिका तारियाल ने महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स के इतिहास में MMA में भारत का यह पहला मेडल है। हालांकि, सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की हुई हून टियो के खिलाफ ड्रॉ रहने के बाद वजन के आधार पर मिली हार पर भारतीय खेमे ने निराशा व्यक्त की और फैसले को आधिकारिक रूप से चुनौती दी है।

टेबल टेनिस: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

टेबल टेनिस में भारतीय मेंस और विमेंस – दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की:

  • पुरुष टीम: पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट लगभग पक्का किया। (हरमीत देसाई, जी. साथियान और पायस जैन ने सीधे गेमों में जीत दर्ज की)।
  • महिला टीम: पाकिस्तान को 3-0 से रौंदकर ग्रुप-एफ में टॉप करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। (सुतीर्था मुखर्जी, 17 वर्षीय सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की आसान जीत)।

अन्य खेलों के लाइव अपडेट्स और नतीजे

खेल (Event)प्रमुख नतीजा / अपडेट
महिला हॉकीभारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के विशाल अंतर से हराया। नवनीत कौर, रुतुजा पिसाल और दीपिका सेहरावत ने हैट्रिक गोल दागे।
पुरुष कबड्डीभारत ने अपने पहले मैच में मेजबान जापान को 49-24 से शिकस्त दी।
बैडमिंटनमेंस टीम ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत जीते)।
बॉक्सिंगसुमित (70 kg) ने थाईलैंड के बुंजोंग को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ-16 में प्रवेश किया।
वुशुआर्यन (56 kg) और रोशिबिना देवी (60 kg) अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
तैराकीश्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में 25.52 सेकेंड के समय के साथ 8वें स्थान पर रहे।

मेडल विजेताओं की प्रोफाइल

  • रुद्रांश पाटिल (10m एयर राइफल): ठाणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले रुद्रांश 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 शूटर हैं।
  • हिमांशु ढिल्लों (10m एयर राइफल): 2025 ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड जीत चुके हिमांशु भारत के उभरते हुए स्टार निशानेबाज हैं।
  • पार्थ राकेश माने (10m एयर राइफल): 2024 ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (लीमा) के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here