खस्ताहाल सड़क की मरम्मत को लेकर PWD और नगर पालिका आमने-सामने

0
7

सीहोर। शहर में नरसिंहगढ़ नाके से माता मंदिर चौराहे तक बदहाल सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर पालिका के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर पार्षदों के साथ PWD कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति पर चर्चा करते हुए नरसिंहगढ़ नाके से माता मंदिर चौराहे तक मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

नगर पालिका का कहना है कि यह सड़क PWD के अधिकार क्षेत्र में आती है। ऐसे में मार्ग के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग की है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है तथा कई स्थानों पर गड्ढे होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

नपाध्यक्ष राठौर ने सड़क का स्थायी समाधान करते हुए पक्के डामरीकरण की योजना तैयार कराने की मांग रखी है। अब इस मार्ग की मरम्मत को लेकर PWD की कार्रवाई का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here