विदिशा/शमशाबाद। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित 35 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई चित्रकलाएं शामिल की गईं। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य, बच्चों के सपनों, पिछले 25 वर्षों में किए गए सेवा एवं विकास कार्यों और विकसित भारत की परिकल्पना को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गौतम अटल लैब के फैकल्टी दीपक दामले और कला शिक्षक सलेस दिपाठी सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे दिप प्रजवलन के माध्यम से कार्यक्रम का औपचारिक शुभआरंभ किया गया।
35 जवाहर नवोदय विद्यालयों की चित्रकलाएं हुईं शामिल
विद्यालय के उपप्राचार्य एमडी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के 35 जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाएं प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, पिछले 25 वर्षों में हुए सेवा एवं विकास कार्य और विकसित भारत की परिकल्पना रहा।
इस विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को यह अवसर मिला कि वे अपने विचारों, कल्पनाओं और कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए भारत के भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत कर सकें। चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का मंच देती हैं। इसके साथ ही ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रीय विकास और सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति समझ विकसित करने में भी सहायक हो सकती हैं।
क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों के विद्यालयों की भागीदारी से विद्यार्थियों की विविध कलात्मक प्रतिभाओं को एक साझा मंच मिला।इस दौरान प्राचार्य जितेंद्र कुमार शामिल रहे
निर्णायक मंडल में शामिल रहे तीन विशेषज्ञ
चित्रकलाओं के मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यों का निर्णायक मंडल गठित किया गया था। इसमें पीएम श्री विद्यालय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद के प्राचार्य आशीष सक्सेना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा के कला शिक्षक परीक्षित धुर्वे और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 भोपाल के कला शिक्षक अशोक वर्मा शामिल रहे।
तीनों निर्णायकों को विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त चित्रकलाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कला प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि प्रतिभागियों की कलाकृतियों का निष्पक्ष और व्यवस्थित मूल्यांकन प्रतियोगिता की विश्वसनीयता से जुड़ा होता है।
स्वागत उद्बोधन में उपप्राचार्य एमडी मिश्रा ने कहा कि निर्णायक मंडल का कार्य और योगदान महत्वपूर्ण होता है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सूझबूझ, निष्ठा और ईमानदारी आवश्यक है। उनके अनुसार, प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिहाज से अहम है।
13 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के सीसीए एवं मीडिया प्रभारी तथा स्नातकोत्तर शिक्षक मनोज कुमार वर्मा ने आगामी आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के सभी 10 संभागों से सर्वश्रेष्ठ पांच-पांच चित्रकलाएं भेजी जा रही हैं। इस प्रकार, निर्धारित चयन के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संभागों की कुल 50 चित्रकलाओं को शामिल किए जाने की योजना है।
क्षेत्रीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने की यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को अपनी कला का व्यापक मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संभागों की कलाकृतियां एक साथ आने से देश के अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सोच, कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति को समझने का अवसर भी मिलेगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ शिक्षा में रचनात्मक गतिविधियों के महत्व को भी रेखांकित करती है। चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपने सपनों, देश के विकास और भविष्य के भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
अब सभी की निगाहें 13 अक्टूबर को शमशाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर रहेंगी, जिसमें नवोदय विद्यालय समिति के 10 संभागों की चयनित चित्रकलाएं शामिल होंगी। यह आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा और विकसित भारत की परिकल्पना को बच्चों की दृष्टि से समझने का माध्यम बनेगा।शमशाबाद नवोदय विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
एंकर: विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भोपाल संभाग के 35 जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों की बनाई गई चित्रकलाओं को शामिल किया गया। इन चित्रों के माध्यम से बच्चों के सपनों का भारत, पिछले 25 वर्षों में हुए सेवा और विकास कार्यों तथा विकसित भारत की परिकल्पना को दर्शाया गया। अब 13 अक्टूबर को इसी विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
वीओ: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें देश के विकास और भविष्य के भारत की कल्पना से जोड़ना है। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रकलाएं भेजी गईं। इन चित्रों में 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, सेवा कार्यों और विकास की यात्रा तथा विकसित भारत की अवधारणा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के उपप्राचार्य एमडी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्राप्त चित्रकलाओं को विद्यालय की अटल लैब में कला शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी ने व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने चित्रों का अवलोकन किया और मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पीएम श्री बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय शमशाबाद के प्राचार्य आशीष सक्सेना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा के कला शिक्षक परीक्षित धुर्वे और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 भोपाल के कला शिक्षक अशोक वर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ और हार पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के उपप्राचार्य एमडी मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक पीसी गौतम, कला शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी, अटल लैब फैसिलिटेटर दीपक दामले सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वागत उद्बोधन में उपप्राचार्य एमडी मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मूल्यांकन के दौरान सूझबूझ, निष्पक्षता, निष्ठा और ईमानदारी आवश्यक हैं।
कला शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अशोक नगर, रतलाम, भिंड, अलीराजपुर, विदिशा, खरगोन, मंदसौर, ग्वालियर, झाबुआ, शिवपुरी, बड़वानी, आगर मालवा, सीहोर, टीकमगढ़, सतना, सिंगरौली, उमरिया, नीमच, कटनी, राजगढ़, धार, डिंडोरी, खंडवा, हरदा, सागर, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, बुरहानपुर, बालाघाट, अमरकंटक, रीवा और इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों की चित्रकलाएं प्राप्त हुईं।
13 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
विद्यालय के सीसीए एवं मीडिया प्रभारी तथा स्नातकोत्तर शिक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें नवोदय विद्यालय समिति के सभी 10 संभागों में से प्रत्येक संभाग की पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ चित्रकलाएं शामिल होंगी।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक पीसी गौतम ने किया। संपूर्ण आयोजन विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। विद्यालय के उपप्राचार्य एमडी मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षक पीसी गौतम, कला शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी, अटल लैब फैसिलिटेटर दीपक दामले सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।





