जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में ई-कचरे के सुरक्षित निपटान की शपथ, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

0
5

drnewsindia.com/विदिशा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में ई-कचरे के प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से निपटान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के तहत आयोजित इस पहल में विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने ई-कचरे के सुरक्षित निपटान की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान जीव विज्ञान की स्नातकोत्तर शिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी ने जागरूकता प्रश्नमंच का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ई-कचरे के उचित प्रबंधन से संबंधित विषयों पर अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाले कचरे के दुष्प्रभावों तथा उसके वैज्ञानिक निपटान के महत्व से परिचित कराना था।

विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज और आसपास के पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ पहल करनी चाहिए। ई-कचरे का उचित प्रबंधन पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य एमडी मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीसीए मीडिया प्रभारी एवं अंग्रेजी के स्नातकोत्तर शिक्षक मनोज कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और ई-कचरे के निपटान में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here