drmewsindia.com/सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन पर अंतिम यात्रा में शुक्रवार को सीहोर जिले के ग्राम जैत में शोक व्यक्त करने के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और बुधनी विधायक रमाकांत भार्गवविधायक रामेश्वर शर्माने ग्राम जैत पहुंचकर दिवंगत काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की
नेताओं ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर काशीबाई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना जताई।
श्रीमती काशीबाई के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।




