drmewsindia.com/सीहोर/जिला मुख्यालय पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूूका े मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। शनिवार को सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नामांकन के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला जलाया।
जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने जुटे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया।मंत्री पद से हटाने की मांग
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ जुड़ा है और दोनों की तस्वीर भी सामने आई है। उन्होंने पुरी से इस्तीफा लेने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।
गुजराती ने कहा कि इसके उलट सरकार उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशवासियों का सिर शर्म से झुक गया है।




