drnewsindia.com /रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। राहुल बोले- तीनों ने देश की आत्मा पर आक्रमण किया राहुल गांधी ने कहा ‘न हम मोदी से नफरत करते हैं, न ही अमित शाह से नफरत करते हैं, न ज्ञानेश कुमार से। मगर आप तीनों ने देश की आत्मा पर आक्रमण किया है। आपने देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है। मेरे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न मोदी, न अमित शाह, न ज्ञानेश कुमार। मगर हमारे लिए सबसे जरूरी चीज, धर्म से भी जरूरी चीज है- हिंदुस्तान के नागरिक की आवाज। अगर आप मुझसे मेरा धर्म पूछें तो मैं कहूंगा कि हिंदुस्तान के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। यही मेरा धर्म है। हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। उन्हें मारेंगे या काटेंगे नहीं।’

राहुल ने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे अहम है। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, दलित हो, महिला हो, विकलांग हो, जो भी हो, हमें सबकी आवाज की रक्षा करनी है। मोदी जी ने और शाह ने देश में नफरत फैला दी है और इससे देश को नुकसान हो रहा है। यह भीड़ चिल्ला रही है, हमें मोहब्बत चाहिए, भाईचारा चाहिए। हम यही कर के दिखाएंगे। यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी का या एक नेता का नहीं है। इसमें सब शामिल हैं। यह हिंदुस्तान की आवाज है। यह हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।
2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए हमें: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए हमें। अदाणी जी जो भी करना चाहें, जो भी संस्था लेना चाहें, शिक्षा-स्वास्थ्य को कैप्चर करना चाहें। हर एयरपोर्ट, रेलवे, इन्फ्रास्ट्रक्चर छीन लें। ड्रोन उड़ रहा है यह भी अदाणी का, हथियार भी अदाणी का, ऐसा देश हमें नहीं चाहिए। हम यह होने नहीं देंगे। देश को सही पटरी पर लाने का तरीका इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है। अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं आपको उल्टा बता रहा हूं। नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर जाना भी चाहें तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आपने जो वोट चोरी की है, अदाणी को जो देश बेचा है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा। आप भागने की मत सोचो। आप भाग नहीं सकते। आप यहीं के यहीं रहोगे। आपके खिलाफ जो यह आवाज है, आपके खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी, होगी और होगी।
राहुल बोले- संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे
राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह, ज्ञानेश कुमार को आपने मैसेज भेजना था, मैसेज भेज दिया है। यह किसी एक राजनीतिक दल की आवाज नहीं है। यह सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। यह हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है। किसानों, मजदूरों की आवाज है और यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट होने नहीं देंगे। आप अपने आप को जितना बड़ा समझो, जितना आपके पास पैसा है, पावर है, आप जो भी हों, आप संविधान से बड़े नहीं हैं, संविधान आपसे बड़ा है।
राहुल ने आगे कहा कि वर्षों से इस देश में वोट चोरी हो रही है। ममता जी ने बंगाल को उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 की लोकसभा, सारे चुनाव में वोट चोरी हुई है, ईवीएम के साथ वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट से नाम काटकर वोट चोरी हुई है। 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। मतलब इतने वोटर्स को हटाया गया। हर सात में से एक वोटर को निकाला गया। 15 फीसदी हिंदुस्तान के वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाया गया, वह भी 2024 के बाद। 2024 में एनडीए और हमारे बीच में तीन फीसदी का फर्क था। उसके बाद 15 फीसदी वोटर्स को वोटिंग लिस्ट से निकाला गया। मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था। चोरी का चुनाव था और यह बात मैं नहीं चुनाव आयोग खुद कह रहा है। क्योंकि उन्होंने 13.5 करोड़ वोटर्स 2024 की लिस्ट से निकाले।
रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आहूत इस रैली और विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आहूत इस रैली और विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। अखिलेश यादव बोले- यूपी में हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट काटे गए
समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ”जबसे यह तय हुआ है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। तबसे सामने आ रहा है कि जनता हमारे साथ जुटना चाहती है। अगर मैं यह कहूं कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, उसका गणित हम लगा दें 403 विधानसभाओं का तो हर विधानसभा में वोट कम हुए हैं। जो लोग तय कर के आए हैं कि अंगद का पैर है, वे जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे। जो लोग दावा करते थे कि डबल इंजन की सरकार है, उन्हें काशी की जनता ने जवाब दिया है। वे एक बार एक हार से संतुष्ट नहीं थे।”

उन्होंने कहा, ”दो रात तीन दिन काउंटिंग की, वे अब भी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं। डबल इंजन वालों को डबल हार और डबल जीरो मिलने का काम हुआ है। वह क्षेत्र कौन सा है। जो लोग काशी का नाम जानते हैं वो यह भी जानते हैं कि वह क्षेत्र क्योटो है। हम जानते हैं कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है। वे जानते हैं कि जनता के बीच जीत नहीं सकते हैं। वे चुनाव आयोग का रास्ता अपना रहे हैं। बंगाल का चुनाव उन्होंने लूटा है। बंगाल चुनाव की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता कि वहां लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों वोट कटवा दिए गए। मुझे याद है कि 2022 में जब चुनाव हुआ था, तब हम सरकार नहीं बना पाए। उसका कारण वोट चोरी ही था। वोटरों को उन्होंने वोटर लिस्ट से हटा दिया। उन्होंने हजारों वोट समाजवादी पार्टी के हटाए थे। उन्होंने मुझे नोटिस दिया था और पूछा था कि किस आधार पर आप कह रहे हैं कि हमने वोट काट दिए हैं। तब सपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर काटे गए वोटों की जानकारी निकाली थी। हमने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को शपथ पत्र में दिया। लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता नहीं चुनाव आयोग कौन सी नींद की गोली लेकर सो रहा है।
खरगे बोले- पीएम मोदी और शाह ने की युवाओं-दलितों का वोट छीनने की कोशिश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”चलो दिल्ली रामलीला मार्च की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने युवाओं, दलितों और महिलाओं का वोट छीनने की कोशिश की। हम इसके खिलाफ रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए हैं। हम ईडी और सीबीआई से डरते नहीं हैं। हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ने वाले हैं। मोदी को हटाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा। मोदी जाएगा, जरूर जाएगा।
तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई थी। उन्होंने कहा कि ये सरकार दो नंबरी है।
नेहा बोरा बोलीं- भारत के इतिहास में भाजपा-आरएसएस के लिए जगह नहीं
इंडिया ब्लॉक की रैली में आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, “भारत के जिन लोगों से लोकतंत्र का अस्तित्व है, उनके समानता के मौलिक अधिकार को कुचलने वालों को लगा था कि वे संसद में अपनी सीटें सुरक्षित रखकर सत्ता में बने रहेंगे। वे कहते हैं कि देश की आजादी का भविष्य सिर्फ उन्हीं से शुरू हुआ। उनका दावा है कि भारत को आजादी 2014 में मिली और उन्हें लगता है कि भाजपा के साथ ही भारत का इतिहास भी समाप्त हो जाएगा। आज रामलीला मैदान में मौजूद आप सभी लोग यह साबित कर रहे हैं और गवाही दे रहे हैं कि भारत के गौरवशाली इतिहास में कभी भी भाजपा या आरएसएस के लिए कोई जगह नहीं रही है
इंडिया ब्लॉक के नेता मंच पर पहुंचे
राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रामलीला मैदान में बने मंच पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मंच पर पहुंच चुके हैं।
रामलीला मैदान पहुंचे इंडिया ब्लॉक के नेता
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसदों का काफिला रामलीला मैदान पहुंच चुका है। कुछ ही देर में सभी नेता मंच पर पहुंचेंगे।
शशि थरूर बोले- सीईसी ज्ञानेश कुमार पर से उठा लोगों का भरोसा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “लोगों का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर से भरोसा उठ गया है। हम ऐसे व्यक्ति को नहीं चाहते, जो निष्पक्ष न होकर एक साम्राज्य की तरह काम करे और मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाकर भारत




