\
डीआर न्यूज इंडिया/ सीहोर सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली बसों और लोक परिवहन वाहनों पर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 13 मई से 22 मई तक चला, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही की गई।
स्कूली बसों पर कार्यवाही
इस अभियान के दौरान 3 स्कूली बसों पर बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई, जिसमें ₹1,24,000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, 1 स्कूल बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए जाने पर भी विधिवत चालानी कार्यवाही की गई।
लोक परिवहन वाहनों पर कार्यवाही
लोक परिवहन वाहनों पर भी जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग की गई, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस दौरान:
- 15 ओवरलोडिंग लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹32,300 का समन शुल्क वसूला गया।
- 8 बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹8,100 का समन शुल्क वसूला गया।
- 3 बिना फिटनेस लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹10,000 का समन शुल्क वसूला गया।
- 3 लोक परिवहन वाहनों में अग्निशमन यंत्र के न होने पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹1,500 का समन शुल्क वसूला गया।
कुल कार्यवाही

वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया
विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 558 चालान बनाए गए और कुल ₹4,93,800 का समन शुल्क वसूला गया। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।