DR News India
भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, सीएम मोहन यादव समेत कई मंत्री भी मौजूद
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। वे यहां अब से थोड़ी देर में देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
01:09 PM, 31-MAY-2025
पीएम मोदी ने कहा- सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक
मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कार का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। राम भक्ति रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। सबसे बड़ी बात आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।
ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां, पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिलाया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसे भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
01:00 PM, 31-MAY-2025
इंदौर की पहचान अब मेट्रो से होगी
इंदौर ने सफाई के लिए अपनी पहचान बनाई है। अब उसकी पहचान मेट्रो से भी होगी। मध्यप्रदेश में रेलवे क्षेत्र में भी काम हो रहा है। रतलाम-नागदा रूट को फोर लेन कर दिया है। इससे ट्रेन का संचालन अच्छे से होगा। दतिया और सतना को एयरपोर्ट मिल गया है। पीतांबरा पीठ और शारदा देवी के दर्शन करना बहुत सरल हो जाएगा।
12:50 PM, 31-MAY-2025
बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है-पीएम मोदी
आपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का ऑपरेशन में बहुत बड़ा रोल रहा है। कश्मीर से गुजरात तक बीएसएफ की बेटियां मोर्चा संभाल रहीं थी। उन्होंने सीमा पार से हो रही है फायरिंग की जवाब दिया है। बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शोर्य दिखाया है। बेटियों का शोर्य पूरी दुनिया देख रही है।
12:50 PM, 31-MAY-2025
हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारा
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी। यही चुनौती उनके और उनके आकाओं को लिए काल बन गई। हमारी सेना ने दुश्मन के घर में सैकड़ों किमी दूर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन है।
12:44 PM, 31-MAY-2025
देवी अहिल्याबाई ने कई बड़े सामाजिक सुधार किए
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा- देवी अहिल्याबाई को कई बड़े सामाजिक सुधारों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा करें तो हमारे देश के कुछ लोगों को सेक्युलरिज्म खतरे में दिखता है। उनको लगता है ये हमारे धर्म के खिलाफ है। देवी अहिल्या बाई को देखिए। मातृ शक्ति के लिए उस जमाने में बेटियों की शादी के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी कम उम्र में हुई थी। लेकिन उनको पता था, बेटियों के विकास के लिए कौन सा रास्ता होना चाहिए।
देवी अहिल्या ने महेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए-मोदी
पीएम ने कहा कि देवी अहिल्या ने विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी के लिए नए उद्योग लगाए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि देवी अहिल्या हुनर की पारखी थीं। वो गुजरात के जूनागढ़ से कुछ कारीगरों को लेकर आईं और महेश्वरी साड़ी का काम आगे बढ़ाया, जो अनेक परिवारों का गहना बन गया। जिससे हमारे बुनकर परिवारों को बहुत फायदा हुआ है।
अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई।

“मेरा सौभाग्य है कि आज देश के राष्ट्रपति पद पर आज जो विराजमान हैं, उनके मार्गदर्शन में मुझे आदिवासी भाई-बहनों की सेवा का मौका मिला है। “
pm narendra modi
- 12:40 PM, 31-MAY-2025
- गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी
मोदी ने कहा- माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए।
आज हम कह रहे हैं, बारिश के एक-एक बूंद पानी को बचाओ। देवी अहिल्या जी ने ढाई सौ-तीन सौ साल पहले हमें ये काम बताया था।
‘देवी अहिल्या ने नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया-मोदी’
पीएम मोदी ने कहा- आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में हैं। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।
अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं
मोदी ने कहा कि देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।
”सौभाग्य है, जिस काशी में लोकमाता ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे तो वहां आपको देवी अहिल्या बाई की मूर्ति भी मिलेगी।“
लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।

“लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभु सेवा और जन सेवा, इसे कभी अलग नहीं माना। कहते हैं वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, कोई कल्पना कर सकता है, कांटों से भरा ताज पहनने जैसा वो काम, लेकिन लोकमाता ने अपने राज्य को नई दिशा दी। उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने का काम किया।”
पीएम ने कहा- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
“देवी अहिल्याबाई प्रतीक है कि जब इच्छा शक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।“
पीएम मोदी बोले- ये सारे प्रोजेक्ट विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो का लोकार्पण किया
पीएम मोदी ने सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया
पीएम मोदी ने अटल सुशासन भवन की आधारशिला रखी

12:15 PM, 31-MAY-2025
इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन

12:09 PM, 31-MAY-2025
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट जारी किया।

सीएम बोले- देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं
सीएम मोहन यादव
पीएम मोदी के खरगोन की की कलाकार मीनाक्षी ने महेश्वरी शॉल भेंट की। मीनाक्षी 12 वर्षों से महेश्वरी साड़ी बना रही हैं।

वीडी शर्मा ने प्रदेश संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया

सीएम ने पीएम मोदी को होल्कर राजवंश की पगड़ी पहनाई

12:01 PM, 31-MAY-2025
सीएम बोले- देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं।
11:31 AM, 31-MAY-2025

खुली जीप पर सवार होकर जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी
11:43 AM, 31-MAY-2025

पीएम मोदी ने ड्रोन दीदी से की मुलाकात
11:42 AM, 31-MAY-2025

पीएम मोदी को जानकारी देते सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन
11:39 AM, 31-MAY-2025

पीएम मोदी ने हथकरघा कारीगरों से बात की
11:36 AM, 31-MAY-2025

पीएम मोदी ने देवी अहिल्या को लेकर लगी प्रदर्शनी देखी
1:51 AM, 31-MAY-2025
राज्यपाल ने सौंंपा पीएम मोदी को भेंट
11:48 AM, 31-MAY-2025

देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पीएम मोदी ने किया माल्यापर्ण
बोले- देवी अहिल्या सभी के लिए आदर्श
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन और विशेष हो गया है क्योंकि पीएम खुद देवी अहिल्या की जन्म जयंती मनाने हमारे साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या का इतिहास गौरवशाली है। वे आदर्श पत्नी, आदर्श बहू और आदर्श महारानी रहीं।
10:48 AM, 31-MAY-2025
मंच पर पहुंचे सीएम मोहन यादव

11:15 AM, 31-MAY-2025
जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं। यहां वे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत के लिए हेलीपैड पर सीएम मोहन यादव समेत कई नेता मौजूद हैं।
11:07 AM, 31-MAY-2025

राजा भोज एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करते मंत्रीगण