अशोकनगर कलेक्टर ने चंदेरी में किया श्रमदान

0
105

अशोकनगर / कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरी में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की। उन्होंने जागेश्वरी माता मंदिर के पास स्थित सागर ताल बावड़ी की सफाई में खुद फावड़ा चलाया।

गुरुवार सुबह कलेक्टर ने पहाड़ी किनारे स्थित जागेश्वरी माता मंदिर की बावड़ी में श्रमदान किया। इसके बाद वे साइकिल से 5 किलोमीटर दूर प्राणपुर गांव पहुंचे, जहां ऐतिहासिक आम बावड़ी की सफाई में हिस्सा लिया।

लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने गांव में लोगों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर की इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here