300वीं जन्म जयंती पर ”स्मरण प्रसंग”, पोवाडा एवं नृत्यनाट्य सांस्कृतिक संध्या आज से

0
2

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के निमित्त ”स्मरण प्रसंग” का आयोजन दिनांक 07 एवं 08 जून, 2025 को प्रतिदिन सायं 5 बजे से हंसध्‍वनि सभागार, रवीन्‍द्र भवन भोपाल में सम्‍पन्‍न होगा। इस कार्यक्रम में पोवाडा गायन, वृहद नृत्यनाट्य, मराठी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।
पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर, जिन्हें लोकमाता के रूप में भी जाना जाता है, एक महान मराठा शासिका थीं एवं मध्य भारत के मालवा क्षेत्र का शासन किया। अहिल्याबाई ने अपने राज्य में न्याय, कल्याण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
अकादमी की निदेशक, संतोष गोडबोले ने बताया कि कार्यक्रम में दिनांक 07 जून, 2025 सायं 5.00 बजे भोपाल की लगभग 14 स्थानीय संस्थाओं के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति लोकनृत्यों, अभंग गायन, पर्व एवं त्यौहारों आदि की संगीतमय प्रस्तुति होगी। साथ ही सायं 7.30 बजे सांगली (महाराष्ट्र) से आमंत्रित कलाकारों शाहीर रत्न प्रसाद विभूते एवं साथी द्वारा मराठी पोवाडा गायन की संगीतमय प्रस्तुति दी जायेगी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 08 जून, 2025 सायं 6.00 बजे भोपाल की लगभग चार स्थानीय संस्थाओं के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सायं 7.00 बजे से औरंगाबाद से आमंत्रित लगभग 50 कलाकारों द्वारा आरती क्रिएशन्स ग्रुप प्रस्तुत महानृत्यनाट्य- ”पुण्यश्लोका – गौरवगाथा” शीर्षक से सम्पन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here