मुंगावली में किसान पर गिरी आसमानी बिजली

0
3

अशोकनगर / जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दोपहर करीब एक बजे आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

मृतक का नाम मलखान पिता गंभीर सिंह अहिरवार 36 साल निवासी पठारी (डाबरी चक्क) है। वह अपनी ससुराल पारकना में खेत पर ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। अचानक बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद उसके परिजन मुंगावली सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो नाबालिग बेटे हैं

मलखान सिंह के दो बेटे हैं। एक की उम्र 15 साल और दूसरे की 11 साल है। घटना के बाद सिविल अस्पताल मुंगावली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here