राजगढ / मई में सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश सोमवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सौंपे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, जिला पेंशन अधिकारी संदीप दुबे और संबंधित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। जिन कर्मचारियों को आदेश दिए गए, उनमें कलेक्ट्रेट राजगढ़ के रूप सिंह परेठिया और भारत सिंह खिंची शामिल हैं।
बीईओ कार्यालय ब्यावरा से सुनील कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामचरण वर्मा और देवेंद्र सूर्यवंशी को आदेश मिले। बीईओ कार्यालय सारंगपुर से बी.एल. सूर्यवंशी, कमल सिंह चैहान और ओमप्रकाश भिलाला को आदेश दिए गए। बीईओ कार्यालय जीरापुर से सीताराम मालवीय और जगदीश भावसार, बीईओ कार्यालय नरसिंहगढ़ से चंदर सिंह भिलाला और सरजन सिंह परमार को भी आदेश मिले। पीडब्ल्यूडी कार्यालय राजगढ़ से शंभू सिंह और रामसिंह कुशवाह, बीईओ कार्यालय खिलचीपुर से अनिल द्विवेदी, कृषि विभाग से संतोष उपाध्याय, न्यायालय से गोपाल दास जोशी, जनपद कार्यालय राजगढ़ से मुंशीलाल जाटव और प्राचार्य डाइट आर.के. मीना को भी पेंशन आदेश सौंपे गए। इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।