13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिष के लिहाज से कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा सुबह करीब 6 बजे के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इससे कुछ राशियों के लिए कामकाज और आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचने की सलाह दी गई है। मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहने के संकेत हैं। वहीं कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों को खर्च, रिश्तों और निजी मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा।

| मेष चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ |

मेष -पॉजिटिव- आज किसी धार्मिक काम में शामिल होने से खुशी मिलेगी। पैसों से जुड़े काम योजना बनाकर करेंगे, तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर के कामों में भी आपका सहयोग रहेगा। घर के बड़े लोगों से कोई उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव- दूसरों की मदद करते हुए अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें, वरना आपके काम अधूरे रह सकते हैं। हर मामले में दूसरों को बिना मांगे सलाह देने या उनके काम में दखल देने से बचें।
स्वास्थ्य- कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। नियमित जांच और डॉक्टर द्वारा बताया इलाज जारी रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन जरूरी काम चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के किसी प्रोजेक्ट में कमी रहने से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृषभ राशि ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद बातचीत से सुलझ सकता है और रिश्ते दोबारा बेहतर होंगे। महत्वपूर्ण काम से पहले परिवार की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से घर में उत्साह रहेगा।
नेगेटिव- खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। वाहन के लिए लोन लेने की योजना है, तो सभी शर्तें अच्छी तरह समझ लें। घर के बड़े लोगों की सेहत पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास कम महसूस हो सकता है। मेडिटेशन या दूसरी शांत करने वाली गतिविधियों के लिए समय निकालें।
व्यवसाय- कारोबार में ज्यादा मेहनत और ध्यान देना होगा। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर फिलहाल काम शुरू न करें। पैसों को लेकर दबाव रह सकता है। स्टेशनरी और बच्चों से जुड़े कारोबार में अच्छा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन:(Gemini – का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पॉजिटिव- आज किसी खास काम को पूरा करने की ठानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई और उपयोगी चीजें सीखने में समय बीतेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी मौजूदगी रहेगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों को अपने बारे में ज्यादा निजी जानकारी न दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किराएदारी से जुड़े मामले में विवाद हो सकता है।

स्वास्थ्य- पहले से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। भविष्य की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। फिलहाल ट्रांसफर के लिए कोशिश करना सही समय नहीं है
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क:(Cancer – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पॉजिटिव- काम करने के तरीके में बदलाव की योजना बनाएंगे। इससे आपकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। विद्यार्थी और युवा समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो कई परेशानियों से बच जाएंगे।
नेगेटिव- बाहरी लोगों के दखल से परिवार की व्यवस्था बिगड़ सकती है। परिवार के लोग आपस में बैठकर समस्या सुलझाएं। गैर जरूरी खर्च से बजट बिगड़ सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- जरूरी कागज और फाइलें व्यवस्थित रखें, क्योंकि किसी तरह की जांच या पूछताछ हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में फायदा होने की स्थिति है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम के कारण प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

पॉजिटिव- रिश्तों में सुधार होगा और घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई सरकारी काम अटका है, तो उसे पूरा करने में किसी की मदद मिल सकती है। घर की मरम्मत या सजावट में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ गैर जरूरी गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। अपने काम को प्राथमिकता दें। बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजना शुरू होने में देरी हो सकती है। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचें।
स्वास्थ्य- सेहत को नजरअंदाज न करें। डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच कराएं और मौसम के अनुसार सावधानी रखें।
व्यवसाय- आज नया बिजनेस या नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। फिलहाल उधार और पैसों के लेन-देन से बचें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 7

कन्या(Virgo – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- आज अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटके पारिवारिक काम पूरे करने के लिए भी समय अच्छा है। किसी करीबी दोस्त के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होगी। युवाओं को कई नए मौके मिल सकते हैं।
नेगेटिव- पैसों के लिहाज से समय बहुत अच्छा नहीं है। भावनाओं में बहकर फैसला न लें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। जमीन या वाहन के लिए लोन लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। दिखावे के कारण खर्च बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या रखें। गैस या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार की परेशानियां अब कुछ कम होने लगेंगी और हालात बेहतर होंगे, हालांकि काम की रफ्तार अभी धीमी रहेगी। नौकरी में बदलाव का अच्छा अवसर मिले, तो उसे गंभीरता से लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


तुला (Libra – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। दोस्त या सहयोगी से फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा अटका मामला किसी की मदद से सुलझ सकता है।
नेगेटिव- जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन उनसे बचने के बजाय उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। वाहन या महंगा उपकरण खराब होने से अचानक बड़ा खर्च आ सकता है। भावनाओं या जल्दबाजी में फैसला न लें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण पेट की परेशानी हो सकती है। खानपान का खास ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी, लेकिन आपकी मेहनत अच्छे नतीजे दे सकती है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। ऑफिस के काम से की गई यात्रा फायदेमंद रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू

पॉजिटिव- दिनचर्या और काम करने का तरीका व्यवस्थित रखें। घर की मरम्मत या सुधार का काम फिलहाल टालना बेहतर होगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। युवाओं को करियर से जुड़े अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- निजी समस्याओं के कारण मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। खुद को जरूरी कामों में व्यस्त रखें। निजी जीवन से जुड़ा जोखिम लेने से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें।

स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है और इसका असर काम पर भी पड़ सकता है। पर्याप्त आराम करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत और आत्मविश्वास के अच्छे नतीजे मिलेंगे। फायदे की स्थिति बेहतर हो सकती है। नए काम को आगे बढ़ाने के लिए संपर्क मजबूत करें। अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु:(Sagittarius – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी और अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। घर के लिए कोई नई या इलेक्ट्रॉनिक चीज खरीद सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा काम चल रहा है, तो उसमें आगे बढ़ने की स्थिति बनेगी।
नेगेटिव- बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। बैंक या निवेश से जुड़ा काम बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। पैसों की स्थिति थोड़ी तंग रह सकती है। लोगों से मिलते समय अपने व्यवहार और मर्यादा का ध्यान रखें।

स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कारोबार में काफी व्यस्तता रहेगी। काम करने के तरीके या जगह में बदलाव की जरूरत महसूस हो सकती है। ऑफिस और बिजनेस दोनों में टीम के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मकर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा और किसी खास लक्ष्य को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और गैर जरूरी कामों में समय न गंवाएं।
नेगेटिव- सही समय पर फैसला लेना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा सोचने में समय बर्बाद न करें। बैंक या निवेश से जुड़ा काम न बनने से परेशानी हो सकती है। खर्च अभी ज्यादा रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार या बदन दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम करें। बुखार ज्यादा हो या बना रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें।
व्यवसाय- कारोबार व्यवस्थित रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। नौकरी की कोशिश कर रहे युवाओं को फोन या ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ:गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- रिश्तेदारों या पड़ोसियों से चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। जरूरी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे करने में सफल रहेंगे। मन शांत रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा व्यस्तता के बीच सबसे जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। पैसों से जुड़े काम आज टालना बेहतर होगा। किसी बहस में न पड़ें, वरना पुराना विवाद दोबारा शुरू हो सकता है।
स्वास्थ्य- करीबी व्यक्ति की सेहत में सुधार से चिंता कम हो सकती है। अपनी सेहत को भी नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा फैसला ले चुके हैं, तो उस पर समय रहते काम शुरू करें। इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की भी संभावना है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या अधिकार मिलने से काम का दबाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
पॉजिटिव- परिस्थितियों में अच्छा बदलाव महसूस होगा। मेहनत के दम पर अपनी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। युवाओं को आलस छोड़कर लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। लगातार कोशिश करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से समस्या संभाली जा सकेगी। पड़ोसी या रिश्तेदार के निजी मामले में दखल न दें।

स्वास्थ्य- गलत आदतों और ऐसे लोगों से दूरी रखें जिनके कारण आपकी दिनचर्या या सेहत प्रभावित हो रही हो।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी है। काम करने के तरीके पर दोबारा विचार करें। अभी की मेहनत के अच्छे नतीजे आगे मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर ज्यादा समय देकर जरूरी कामों पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


