सीहोर / दिव्यांगता अब विकास में रुकावट नहीं है। समाज को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए जागरूक होना होगा। प्रेम और सम्मान से दिव्यांग बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह बात विधायक सुदेश राय ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कही। वे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों से चर्चा कर रहे थे।
विधायक राय ने कहा, नशा जीवन के लिए खतरनाक है। युवाओं को इससे बचना चाहिए। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर किए। दिव्यांगों के साथ सेल्फी ली। लोगों को प्रेरित किया। राय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक महेश यादव से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौजूद थे। तीनों ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।