मस्क ने राजनीतिक दल बनाया, नाम रखा- अमेरिका पार्टी

0
3

DR News India

मस्क ने नई पार्टी बनाने को लेकर X पर एक पोल किया था, जिसमें 66% लोगों ने नई पार्टी बनाने के सपोर्ट में वोट दिया।

अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने शनिवार को अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ रखा है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

मस्क ने नई पार्टी बनाने को लेकर X पर एक पोल किया था, जिसमें 66% लोगों ने नई पार्टी बनाने के सपोर्ट में वोट दिया।

उन्होंने लिखा- आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके।” इसे लेकर उन्होंने X पर पब्लिक पोल भी किया था।

मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा कि आप में से 66% लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह आपको मिलेगी। जब बात अमेरिका को बर्बाद करने और भ्रष्टाचार की आती है तो अमेरिका में दोनों पार्टी (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट) एक ही जैसी हैं। अब देश को 2 पार्टी सिस्टम से आजादी मिलेगी।

मस्क ने 4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर X पर एक पोल पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पूछा था कि क्या आप दो पार्टी वाले सिस्टम से आजादी चाहते हैं? क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए? पोल के नतीजों में 65.4% लोगों ने “हां” और 34.6% ने “नहीं” में वोट दिया।

मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 5 जून को टैक्स और खर्च में कटौती करने वाले बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद मस्क ने ट्रम्प सरकार से खुद को अलग कर लिया था।

ट्रम्प का कहना था, ‘जब हमने अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती करने की बात कही तो मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है।’

इसके बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रम्प को एहसान फरामोश बताते हुए लगातार कई ट्वीट किए। मस्क ने कहा, ‘मैं नहीं होता तो ट्रम्प चुनाव हार जाते।’ उन्होंने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने तक की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here