पंकज सुबीर को मिला धर्मवीर भारती शताब्दी सम्मान

0
6

सीहोर / शनिवार को जयपुर में आयोजित एक साहित्यक कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार पंकज सुबीर को धर्मवीर भारती शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राही सहयोग संस्थान के द्वारा किया गया था। जिसमें लघुकथा केन्द्र जयपुर और राजस्थान प्रोढ़ शिक्षा समिति भी सहयोगी थे।  जानकारी अनुसार संस्था ने आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया। इसमें पहले सत्र में लघुकथा पाठ और कविता पाठ किया गया। दूसरे सत्र में चवालीस पिंजरे तोड़ के भागा कैदी, बीते समय की रेखा, काहू की काठी धरा और गली कासिम जान किताब का लोकार्पण किया गया।  कार्यक्रम का आयोजन सुबह  साढ़े ग्यारह बजे राजस्थान प्रोढ़ शिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि मनीषा कुलश्रेष्ठ, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नरेशशदधीचि, पारूक आफरीदी, विनोद भारद्वाज और नंद भारद्वाज उपस्थित रहे। साथ ही राही सहयोग संस्थान के अध्यक्ष कविता मुखर, लघुकथा शोध केन्द्र के निर्देशक  साकार श्रीवास्तव, राजस्थान प्रोढ़ शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बोढ़ा के साथ बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं पाठक  उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here