पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण सम्पन्न

0
114

Drnews विदिशा (म.प्र.)
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद में राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है।

इस प्रशिक्षण में पीएम श्री स्कूल शाजापुर के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार राजे और पीएम श्री स्कूल राजगढ़ के उप प्राचार्य विकास गुप्ता ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

  • कार्यक्रम में कुल 4 मॉड्यूल के अंतर्गत गतिविधियां कराई गईं।
  • प्रत्येक मॉड्यूल में कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
  • प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों में पूर्ण समर्पण भाव से सेवा करने की प्रेरणा जागृत करना था।
  • साथ ही कर्मचारियों को बाह्य फल, आंतरिक फल एवं योगदान के फल से परिचित कराया गया।

प्रशिक्षण उपरांत सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में यह संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here