भाजपा का सेवा पखवाड़ा: सीएम बोले- मप्र भाजपा की नर्सरी, कांग्रेस को बताया शुतुरमुर्ग

0
7

भाजपा

Drnewsindia.comभोपाल/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक बड़े कार्यशाला कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह महज पार्टी आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा को जनांदोलन का रूप देने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता तपोनिष्ठ भाव से समाज में भरोसे का सेतु बनाने का काम करते हैं। सीएम ने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कांग्रेस को “शुतुरमुर्ग” करार दिया और कहा कि वह सच्चाई से आंखें मूंदे हुए है और जनता को गुमराह करने का काम करती है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र “सेवा ही परम धर्म” सेवा पखवाड़े की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना सेवा की मिसाल कायम की। इस बार पखवाड़े में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रबुद्धजन संवाद जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं से नए लोगों को जोड़ने और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत व वोकल फॉर लोकल जैसे विचारों से अवगत कराने पर जोर दिया। वहीं संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर, नमो मैराथन, खेल प्रतियोगिताएं, पौधारोपण और विशिष्टजनों का सम्मान जैसे आयोजन होंगे।

नेताओं का मानना है कि सेवा पखवाड़ा न सिर्फ संगठन की शक्ति बढ़ाएगा बल्कि समाज को सेवा, संस्कार और स्वदेशी विचारों से भी जोड़ने का माध्यम बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here