शुद्ध भोजन – स्वस्थ जीवन का संकल्प: भारत अन्नसिद्धि पदयात्रा में छात्रों ने लिया प्रण

0
3

Drnews शमशाबाद

भारत अन्नसिद्धि पदयात्रा के तहत 4000 किमी की पैदल यात्रा पर निकले गौरव त्यागी ने बुधवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद के छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभाव और शुद्ध अन्न के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

जंक फूड बीमारियों की जड़ – गौरव त्यागी

छात्रों ने लिया जंक फूड छोड़ने का संकल्प

गौरव त्यागी के प्रेरणादायक उद्बोधन से प्रभावित होकर विद्यालय परिसर ‘शुद्ध भोजन–स्वस्थ जीवन’ के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अब जंक फूड से दूरी बनाएंगे और अपने परिवार एवं समाज में भी शुद्ध भोजन के महत्व का संदेश फैलाएंगे।

अतिथियों का स्वागत और मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी ने गौरव त्यागी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों पी. सी. गौतम, मंजुनाथ मिश्रा, डॉ. के. पी. एस. चौहान और मनोज कुमार वर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को शुद्ध भोजन के लाभ, जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) की आवश्यकता और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आने वाली पीढ़ी के लिए संदेश

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि हम आज से ही शुद्ध अन्न और ऑर्गेनिक खेती को अपनाते हैं तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उपहार दे सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here