देवनारायण जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

0
5

अहमदपुर। देवनारायण जन्मोत्सव समिति अहमदपुर के तत्वावधान में रविवार को भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भीला खेड़ी स्थित देवस्थान पर भगवान देवनारायण के ध्वज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य झांकी एवं ध्वज यात्रा शुरू की गई।

यात्रा भीला खेड़ी से प्रारंभ होकर अहमदपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेन मार्केट, अस्पताल चौराहा और चरनाल जोड़ होते हुए मंडी परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पान-प्रसादी चढ़ाकर स्वागत किया।

चल समारोह में ढोल-डीजे की धुन पर युवाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। आसपास के गांवों से पहुंचे अखाड़ों के कलाकारों ने विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। यात्रा में सैकड़ों समाजबंधुओं की मौजूदगी रही।

यात्रा के मंडी परिसर पहुंचने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आजाद सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह इस बार भी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और समाज के पदाधिकारियों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान देवनारायण की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here