नई दिल्ली। भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में सोमवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग को विस्तार देने, विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और आपसी संबंधों को नई मजबूती देने पर चर्चा हुई। वार्ता के बाद भारत और नेपाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की।
यह बैठक नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान हुई। दोनों नेताओं की बातचीत को भारत-नेपाल संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समझौतों में प्रशासनिक क्षमता निर्माण, अंतरिक्ष सहयोग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, पारंपरिक चिकित्सा, कनेक्टिविटी और विकास से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।
8 समझौतों से सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग को बढ़ाना और साझा विकास परियोजनाओं को गति देना है।
समझौता ज्ञापनों के प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
- सिविल सेवा क्षमता प्रशिक्षण
- अंतरिक्ष अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग
- स्वास्थ्य और चिकित्सा
नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का विकास सहयोग पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की। यह सहायता अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और प्रभावित क्षेत्रों को फिर से विकसित करने के उद्देश्य से घोषित की गई है।
24,000 करोड़ नेपाली रुपये लगभग 15,000 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर हैं।
इस सहायता का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों के जीवन को फिर से सामान्य बनाने, बुनियादी ढांचे को पुनर्स्थापित करने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और नेपाल की भविष्य की आपदाओं से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त करते हुए पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।








