Home Blog Page 575

महाराणा प्रताप के पराक्रम और वीरता के चर्चे आज भी प्रेरणा देते हैं

0

आष्टा /  मेवाड़ को सुरक्षित रखने के लिए महाराणा प्रताप ने कई युद्ध लड़े और जीते, लेकिन सबसे प्रसिद्ध युद्ध उन्होंने तत्कालीन मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ लड़ा था। जो हल्दी घाटी का युद्ध था। महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा में ऐसी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं, जिन्हें सुनकर किसी भी व्यक्ति में जोश आ जाएगा। उनके पराक्रम और वीरता के चर्चे आज भी प्रेरणा देते हैं।

यह बात नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने आष्टा परदेशीपुरा चौराहा पर महाराणा प्रताप की जयंती पर निकले चल समारोह का स्वागत करते हुए कही। जयंती कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, भाजपा नेता रायसिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई थे। सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महाराणा प्रताप को स्मरण करते हुए उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मेवाड़ा ने कहा कि मेवाड़ की शौर्य भूमि धन्य है, जहां वीरता और दृढ प्रण वाले प्रताप का जन्म हुआ। मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने वाले ऐसे वीर सम्राट, शूरवीर, राष्ट्र गौरव, पराक्रमी, साहसी, राष्ट्रभक्त जिन्होंने इतिहास में अपना नाम अजर अमर कर दिया। उन्होंने धर्म व स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, तारा कटारिया, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया स्वागत

महाराणा प्रताप जयंती पर निकले चल समारोह का ब्लॉक नगर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के देश में दिए योगदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, एआइसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, घनश्याम जांगड़ा, सुनील कटारा, चेतन सेमलीबारी, नरेंद्र कुशवाह उपस्थित थे।

65 वर्षीय मोहन पाराशर बने गोल्ड मेडलिस्ट

0


सीहोर। उम्र सिर्फ एक संख्या है… यह कहावत ग्राम बिलकिसगंज के मोहन पाराशर ने सच कर दिखाया है। 65 वर्ष की आयु में जब अधिकतर लोग अपने शरीर की सीमाओं को स्वीकार कर बैठते हैं, तब 65 वर्षीय मोहन पाराशर ने अपने अटूट संकल्प, अनुशासन और आत्मबल से न सिर्फ जीवन को चुनौती दी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपने शहर, राज्य और देश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन फर्स्ट एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप जो कतार के दोहा में 28 से 31 में आयोजित की जा रही है उसमें भारत के मोहन पाराशर ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में 138 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। आज भी इस उम्र में युवाओं की तरह प्रदर्शन करने वाले श्री पाराशर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके है। शुक्रवार को उनके लौटने पर ग्राम बिलकिसगंज में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के पहले ही दिन यह स्वर्ण पदक जीतने या भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता अर्जित की।

 प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ हुई तेज बारिश, छतरपुर में खराब मौसम के चलते सीएम का दौरा रद्द 

0

भोपाल / गुरुवार को छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर, गुना समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। छतरपुर में खराब मौसम के चलते सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया।

मध्यप्रदेश में मई महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है।  गुरुवार को छतरपुर, सतना, सागर, मऊगंज, राजगढ़, श्योपुर, गुना समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। छतरपुर में खराब मौसम के चलते सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया। यहां गौरिहार में बने हेलीपैड में पानी भर गया। सभास्थल का टेंट भी उखड़ गया। वहीं ग्वालियर, खजुराहो, गुना, टीकमगढ़, शिवपुरी और रतलाम में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगर-मालवा, मुरैना, नीमच, गुना, शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडौरी, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर और उमरिया में भी बारिश होने का अलर्ट है।

ग्वालियर और गुना में रहे सबसे गर्म
गरुवार को ग्वालियर, खजुराहो, गुना, टीकमगढ़, शिवपुरी और रतलाम में ही पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर और गुना में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री और रतलाम में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन जारी रहेगा आंधी बारिश का दौर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, गुरुवार को सिस्टम अन्य जिलों को प्रभावित करेगा। सिस्टम की वजह से दिन में तो तापमान बढ़े रह सकते हैं, लेकिन रात में तापमान नहीं बढ़ेंगे।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

30 मई: भोपाल, जबलपुर, इंदौर, झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मुरैना और भिंड में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

31 मई: भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है। वहीं, बारिश होने का भी अनुमान है।

1 जूनः रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यह हमारी पारंपरिक शिल्प कला, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। साथ ही वोकल फॉर लोकल का विचार स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाते हुए कारीगरों की आत्मनिर्भरता और उनके स्वावलंबन के लिए भी प्रभावी है। इस दिशा में ग्राम श्री ट्रस्ट द्वारा क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के माध्यम से की गई पहल कारीगरों को नई पहचान और अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में क्राफ्टरूट्स हस्त शिल्प प्रदर्शनी के भोपाल हाट में शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज ने भोपाल और इस संपूर्ण अंचल को विशेष पहचान दी है। इसके साथ ही देश लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मना रहा है। देवी अहिल्याबाई ने महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर भोपाल में होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी भी महिला स्वावलंबन की दिशा में सार्थक कदम है। इस दृष्टि से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ महिला सम्मेलन के आरंभ का प्रतीक ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों के हस्तशिल्प की अपनी विशेष पहचान और आभा है। ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर के उत्पादों की ख्याति दूर-दूर तक फैलती है और कारीगरों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े उद्योगों से लेकर कुटीर उद्योगों तक के विस्तार के लिए प्रदेश में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में रोजगार परक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प से बनने वाले उत्पाद प्लास्टिक का प्रभावी विकल्प हो सकते हैं। राज्य सरकारों, संस्थाओं सहित व्यक्तिगत स्तर पर भी इसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए क्राफ्ट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि कारीगरों को एक राज्य से दूसरे राज्य आने-जाने में यात्रा के लिए राज्य सरकारों द्वारा सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। महेश्वर में स्थापित धागा बैंक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कारीगरों को उनके कार्यस्थल के आसपास ही कच्चा माल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाना आवश्यक है। श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शासकीय अमले की कारीगरों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोगी प्रवृत्ति और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल से हस्तशिल्प को तेजी से प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह और बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

क्राफ्टरूट्स संस्था के संस्थापक श्रीमती अनार पटेल ने कहा कि हस्तशिल्प कृषि के बाद रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। वर्ष 1995 में स्थापित उनकी संस्था द्वारा अब तक 70 हजार से अधिक बहनों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। यह संस्था कारीगरों को बेहतर मार्केटिंग, डिपाईन डेवलपमेंट, गुणवत्ता सुधार और उसे बनाए रखने की तकनीकों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कच्चे माल की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित कराती है। कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।


राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की सौजन्य भेंट

0

भोपाल / राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल जागरूकता के लिए राजभवन मध्य प्रदेश की पहल पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भेंट किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, हजारों की संख्या में शामिल हुए है नगरवासी

0

भोपाल / ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।

तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की। मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपिपल्या क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हाटपिपल्या में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलिटयन जोन बनाया गया है। इससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचें। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 5 रुपए में विद्युत कनेक्शन देंगे। प्रदेश में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार हुई है। किसानों से हमने 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। किसानों की अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कृषि मेले लगाए जा रहे है। कृषि मेले लगाकर उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली, दशहरा पर हर वर्ष मेले लगते है, किंतु राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कृषि मेले भी लगा रही है। माह अक्टूबर में भोपाल में कृषि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के लिए भी गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए 25 से अधिक गाय पालन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान भी देंगे। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं के लिए नगर निगमों को 10 हजार पशुओं की क्षमता वाले गो-शाला निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। विगत दिनों इंदौर में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में ओंकारेश्वर तीर्थ के विकास के लिए 2250 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही सलकनपुर, दतिया, नलखेड़ा, मैहर आदि 19 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। लोकमाता मां अहिल्या देवी ने नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न लघु उद्योग स्थापित किए और रोजगार को बढ़ावा दिया। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर प्रदेश में विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने और उनके कल्याण के लिए दो लाख रुपए प्रति महिला आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीएम डॉ. यादव बोले- मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र के नागरिकों की प्यास बुझेगी

0

 भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को देवास जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 85 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा के जल से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या को दूर करने और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपीपल्या क्षेत्र के नागरिकों को भी पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हाटपीपल्या में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करते हुए यह बात कही। उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मिलाकर मेट्रोपोलियन जोन बनाया जाएगा। इससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचें। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 5 रुपये में विद्युत कनेक्शन देंगे। प्रदेश में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार हुई है। किसानों से हमने 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा। 

सीएम ने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। किसानों की अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कृषि मेले लगाए जा रहे है। कृषि मेले लगाकर उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली, दशहरा पर हर वर्ष मेले लगते है, किंतु राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कृषि मेले भी लगा रही है। माह अक्टूबर में भोपाल में कृषि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के लिए भी गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए 25 से अधिक गाय पालन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान भी देंगे। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं के लिए नगर निगमों को 10 हजार पशुओं की क्षमता वाले गो-शाला निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। विगत दिनों इंदौर में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में ओंकारेश्वर तीर्थ के विकास के लिए 2250 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही सलकनपुर, दतिया, नलखेड़ा, मैहर आदि 19 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। लोकमाता मां अहिल्या देवी ने नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न लघु उद्योग स्थापित किए और रोजगार को बढ़ावा दिया। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर प्रदेश में विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने और उनके कल्याण के लिए दो लाख रुपये प्रति महिला आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू की गई राहवीर योजना के बारे में कहा कि सड़कों पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए अस्पतालों में पहुंचाने पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है और इसे बचाना हमारा काम है। प्रदेश में स्वसहायता समूह के माध्यम से बहनों के आर्थिक कल्याण का कार्य भी तेज गति से हो रहा है इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाटपीपल्या के नागरिकों को 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में सम्मलित होने का आमंत्रण दिया।

भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे 24 विशिष्टजन

0

भोपाल / में 31 मई को आयोजित होने जा रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे, जबकि मंच पर उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कुल 24 प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को लेकर भोपाल में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर 24 प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महिला केंद्रीय मंत्री, प्रदेश की महिला मंत्री, महिला सांसद-विधायक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में प्रस्ताव पीएमओ को भेज दिया है, जिसकी स्वीकृति एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 16 जिलों से दो लाख महिलाओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 5 हजार बसों का अधिग्रहण किया गया है, जिनमें से भोपाल से 710 बसें रवाना होंगी। संभावना है कि बसों की संख्या बढ़ सकती है, जिसके चलते कुल 7 हजार बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।

संगठन की तैयारियां तेज 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन में सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। 200 किमी की परिधि में आने वाले जिलों से महिलाओं को भोपाल लाया जाएगा। एक बस में 40 महिलाएं रहेंगी और प्रत्येक बस में एक गाइड तैनात किया जाएगा, जो वापसी के समय व्यवस्थाएं संभालेगा ताकि जाम की स्थिति ना बने। महिलाओं को बस में ही नाश्ता और भोजन दिया जाएगा। जंबूरी मैदान में तैयारियों का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। VIP पार्किंग मुख्य पंडाल के पास होगी, जबकि अन्य पार्किंग महात्मा गांधी स्कूल परिसर और भेल दशहरा मैदान में की गई है। 1000 अस्थायी टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट रोड से जंबूरी मैदान तक प्रत्येक चौराहे पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

महिलाओं को सौपी जाएगी जिम्मेदारियां
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और महामंत्री भगवानदास सबनानी ने तैयारियों की समीक्षा कर रहे है।  प्रत्येक प्रमुख व्यवस्था (आवास, भोजन, मंच, मेडिकल आदि) के लिए 1 प्रभारी और 10 सहायिकाएं नियुक्त की गई हैं। हर गेट पर 2 महिला कर्मियों की तैनाती होगी। गुरुवार को भोपाल जिले की बैठक में महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला स्तर पर भी सूची भेजी जाएगी, जिसमें नाम और मोबाइल नंबर सहित जानकारी रहेगी कि किस महिला को कौन-सी जिम्मेदारी दी गई है।

उज्जैन में बनेगा एयरपोर्ट, एएआई ने 241 एकड़ जमीन और मांगी, सरकार-एएआई के बीच करार कल

0

 भोपाल / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच 30 मई को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए समझौता होगा। उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण के लिए AAI ने 241 एकड़ भूमि की मांग की है, जिससे धार्मिक और पर्यटन नगरी को हवाई कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को मध्यप्रदेश आगमन से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ा फैसला होने जा रहा है। 30 मई, शुक्रवार को राज्य सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के बीच उज्जैन एयरपोर्ट के विकास को लेकर तीन महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार और विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

241 एकड़ जमीन की मांग, फिलहाल 95 एकड़ उपलब्ध
एयरपोर्ट परियोजना के लिए एएआई ने कुल 241 एकड़ जमीन की मांग की है, जबकि वर्तमान में केवल 95 एकड़ भूमि उपलब्ध है। सरकार शेष भूमि के इंतजाम को लेकर कार्य योजना पर तेजी से काम कर रही है। सरकार और एएआई के बीच तीन अहम अनुबंध होंगे। इसमें निर्माण कार्य को लेकर समझौता, संचालन व रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) को लेकर करार और वैधानिक अनुमतियों के लिए एएआई को अधिकृत करने संबंधी अनुबंध शामिल हैं। 

दतिया एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। यह मध्यप्रदेश का आठवां एयरपोर्ट होगा, जिसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत विकसित किया गया है। यहां से खजुराहो और भोपाल के लिए 72 सीटर विमानों की नियमित दो उड़ानें शुरू की जाएंगी।