श्यामपुर / में पुलिस ने वाहन चैकिंग की। श्यामपुर थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक अमला भी था। संयुक्त कार्रवाई में 7 वाहनों की चैकिंग की गइ्र, 2 सवारी वाहन बिना परमिट के दौड़ते मिले। एक स्कूल बस परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मिली। स्कूल बस में बारात जा रही थी। पुलिस ने हर सभी तीन वाहनों से 10-10 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला।
पुलिस चैकिंग के दौरान एक बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठी थीं, जिसे जब्त कर लिया गया। बस को जब्त कर श्यामपुर थाने में खड़ा किया गया है। एक बस चालक बिना लाइसेंस के बस चलाते हुए मिला, जिस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस और श्यामपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 18 चालान बनाए गए, जिनसे 41900 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी पूजा शर्मा, थाना प्रभारी श्यामपुर निरीक्षक संध्या मिश्रा, यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ आदि मौजूद थे।
बिना परमिट और लाइसेंस के दौड़ते मिले यात्री वाहन
क्षेत्रवासियों को नौ लाख की सौगात, विकास कार्य का भूमि पूजन
सीहोर / शहर में करीब 25 दिनों में पांच करोड़ से अधिक नालियों के अलावा सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया है। क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है और नगर पालिका द्वारा नालियों के निर्माण का कार्य जल निकासी में सुधार के लिए किया जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या कम हो। इस क्रम में बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 17 में करीब नौ लागत से नाली और पुलिया का निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से कराया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहाकि शहर में नियमित रूप से साफ-सफाई का क्रम जारी है। बारिश से पहले नगर के सभी नाले और छोटी-बड़ी नालियों की सफाई कराई जाए, जिससे बारिश में पानी उफान आकर सामने सड़कों या नागरिकों के घरों के सामने जमा न हो।
भोपाल इंदौर हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार को मारी टक्कर, पांच घायल
सीहोर / भोपाल-इंदौर हाईवे सोया चैपाल के समीप एक ट्रैक्टर-टॉली चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार पांच लोगों को चोंट लगने की जानकारी सामने आई है। इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीहोर मंडी निवासी अंकित राठौर कार से गोल्डी राठौर, बेटे निहित राठौर सहित अन्य के साथ जा रहे थे। बताया जाता है कि सोया चैपाल के समीप गलत साइड से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार को चोंट आई है। इसमें बच्चे निहित की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई थी।
नाबालिग की शादी कर बना रहे थे वधू, प्रशासन ने रुकवाया
सीहोर / 18 साल से कम उम्र की नाबालिग लड़की का विवाह करना कानूनन जुर्म है। ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी और जेल तक जाना पड़ सकता है। इस तरह से किसी को नहीं करना है। महिला बाल विकास विभाग की टीम और शासन, प्रशासन की तरफ से इस तरह से आए दिन आमजन को जागरुक किया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग चोरी छिपे इस काम को करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला वापस जिले में सामने आया है। बाल विवाह को विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एक्सेस टू जस्टिस टीम कार्यक्रम के तहत कार्यरत टीम ने पुलिस की मदद से मौके पर जाकर रूकवाया।
जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि जावर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का विवाह हो रहा है। इस सूचना के बाद एक्सेस टू जस्टिस टीम महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जावर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नाबालिग की अंकसूची देखी तो महज 16 साल की निकली। सभी ने कानून की जानकारी व समझाइश देकर विवाह रूकवाया। परिवार ने सहमति जताई कि बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही वह विवाह करेंगे।
तो हो सकती थी देर
महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक सायमा अरशद, आंगनबाड़ी कार्यकता रचना मालवीय, जिला एक्सेस टू जस्टिस टीम के जिला प्रभारी सुमित गौर, सदस्य दीपक राठौर और जावर थाना पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो नाबालिग विवाह होते ही वधु बन जाती। उन्होंने अन्य लोगों से भी कहा कि वह बेटे, बेटियों का विवाह बालिग होने पर ही करें।
कई नुकसान हैं
एक्सपर्ट बताते हैं कि शादी करने लड़कियों की 18 और लड़की की 21 वर्ष निर्धारित है। यदि किसी नाबालिग लड़की का विवाह हुआ तो उसको आगे जाकर कई तरह की दिक्कत आती है। खासकर गर्भवती होने पर सबसे अधिक दिक्कत आती है। इसलिए खुद और दूसरे लोगों को जागरूक होना। नाबालिग बेटे, बेटियों का विवाह नहीं करना है।
समस्या हल होने की उम्मीद में 80 किमी दूर से आए 155 शिक्षक, बीईओ ही नहीं पहुंचे
एक जून से शिक्षकों के अवकाश खत्म हो जाएंगे, वह स्कूल जाने लगेंगे। इससे पहले इनकी समस्याएं सुनने और उनका निराकरण को लेकर समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को राघौगढ़ और बमोरी ब्लॉक के तहत आने वाले आठ संकुल के शिक्षकों की समस्याएं सुनने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा केंद्र सभागार में शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से ही शिक्षकों का आना शुरू हो गया था। शाम तक कुल १५५ शिक्षक पहुंचे। शिक्षकों को उम्मीद थी कि उनकी सुनवाई होगी। लेकिन स्थिति बिल्कुल उल्टी थी। दोनों ही ब्लॉक बीईओ तक गैरहाजिर थे, उन्होंने अपनी जगह शिक्षकों को प्रतिनिधि के रूप में भेज दिया। कई शिक्षकों ने तो बीईओ के प्रतिनिधियों को देख तंज कसा कि यह तो हमसे भी जूनियर हैं, कैसे हमारी बात को सुनेंगे। हालांकि प्राचार्यों को निगरानी के लिए बिठाया गया था। कुल मिलाकर शिविर को जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।
एक घंटे बिजली गुल, गर्मी से हुए बेहाल
शिविर के दौरान सुबह 11 बजे से ही बिजली गुल हो गईं। शिक्षक गर्मी से बेहाल हो गए। पसीने से तरबतर शिक्षक दस्तावेजों से हवा करते दिखाई दिए। एक शिक्षक ने कहा कि कम से कम ठंडा पानी और गर्मी से बचाव का इंतजाम तो करना था।
मेल आइडी और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं
नलखेड़ा के शिक्षक जिनेंद्र सिंह एनपीएस में मोबाइल नंबर और मेलआइडी ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं। कई बार आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिविर में समस्या लेकर पहुंचे तो कहा गया कि ट्रेजरी में जाएं, इस पर शिक्षक कहा कि शिविर में ट्रेजरी से भी कोई कर्मचारी को बुलाया चाहिए था। ताकि मौके पर ही सुनवाई हो जाती।
शिक्षकों को प्रतिनिधि बनाकर भेजा
शिविर में राघौगढ़ बीईओ सुरेंद्रचंद्र आर्य नहीं आए। उन्होंने अपनी जगह जामनेर के एक शिक्षक को प्रतिनिधि के रूप में भेज दिया। पता चला कि वह अवकाश पर गए हुए हैं। इसी तरह बमोरी बीईओ आशुतोष श्रीवास्तव भी शिविर में नहीं आए। वह भी छुट्टी पर थे। इन दोनों बीईओ की जगह सिर्फ बमोरी के बाबू और दो शिक्षकों ने मोर्चा संभाला। जबकि जिला मुख्यालय से डाइट प्राचार्य एसके वशिष्ठ को निगरानी के लिए बिठाया गया। इधर शिक्षकों की नाराजगी के बाद सहायक संचालक राजेश गोयल और प्राचार्य उमावि क्रमांक 2 आसिफ खान शिविर में पहुंचे।
एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ रिटायर्ड शिक्षक नन्नूलाल कोरी ने बताया कि उन्हें भी एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि उनसे पहले और बाद वाले में रिटायर्ड हुए शिक्षकों का भुगतान हो चुका है।
मधुसूदनगढ़ से रिटायर्ड शिक्षक राममूर्ति सेन भी शिविर में समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी शिक्षकों के अर्जित अवकाश का भुगतान न होने का मामला उठाया और शिविर में मौजूद प्राचार्य को बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भुगतान हो चुका है, लेकिन गुना में ही सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षक 80 किमी दूर से शिविर में पहुंचे थे।शिक्षक समस्या निवारण शिविर में बमोरी और राघौगढ़ बीईओ नहीं आए। हमने दो प्राचार्य और सहायक संचालक की ड्यूटी लगाई थी ताकि शिक्षकों को कोई परेशानी न हो। बाद में मैं खुद शिविर में गया था। शिक्षकों की समस्याएं सुनी गईं। इनका निराकरण किया जाएगा। वहीं शिक्षकों के गर्मी में पानी न मिलना, गर्मी से परेशान होने संबंधित शिकायत मिलते ही तत्काल सुविधाएं उपलब्ध करा दी थीं। पानी का इंतजाम जिला शिक्षा केंद्र के पास किया गया था। अगले शिविर में इन सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। -चंद्रशेखर सिसौदिया, डीईओ
ये शिकायतें भी आईं
अर्जित अवकाश का नकदीकरण न होने से लेकर शिक्षक वेतनवृद्धि, क्रमोन्नति, समयमान वेतन मान, वेतन निर्धारण, विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृति के लंबित प्रकरण, सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों के पेंशन प्रकरण सहित कई समस्याएं शिक्षक शिविर में लेकर पहुंचे।
तालाब में कूदे व्यक्ति की आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई जान
भोपाल / तलैया थाना क्षेत्र स्थित तालाब में एक युवक ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद आरक्षक ने युवक को बचा लिया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि काली मंदिर के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ पुल पर रोती नजर आई। महिला ने वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को रोककर बताया कि उसका पति ज्ञान सिंह केवट तालाब में कूद गया है। इसके बाद आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने तालाब में छलांग लगाई और युवक को पानी से बाहर निकाला। तालाब से बाहर निकालने के बाद उसकी सांसें नहीं चल रही थी इसके बाद आरक्षक रघुवंशी ने मौके पर ही सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में युवक के मुंह से पानी और झाग निकला और जिससे उसकी सांसें चलने लगी। इसके बाद युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उसकी ठीक बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में भोपाल जिले से हुई बीपीएलएम उपचार पद्धति की शुरुआत
भोपाल / एमडीआर टीबी मरीजों के लिए पहले से अधिक प्रभावी उपचार बीपीएलएम की शुरुआत बुधवार से भोपाल जिले में की गई। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी ये उपचार प्रारम्भ होगा। जिला क्षय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में इन दवाइयों के उपयोग और मरीजों को होने वाले चिकित्सकीय लाभ की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्टेट ट्यूबरक्लोसिस डेमोंस्ट्रेशन सेंटर डायरेक्टर डॉ. मनोज वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित तोमर, स्टेट ड्रग स्टोर प्रभारी डॉ. नीलम धवन, जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रांजल खरे सहित क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के मैदानी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 35 वर्षीय एमडीआर टीबी मरीज को दवा सेवन एवं फूड बास्केट प्रदान किया गया। यह दवाइयां मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है। बीपालएम उपचार पद्धति में चार दवाओं बेडाक्विलाइन, प्रीटोमैनिड, लाइनजोलिड और मोक्सीफ्लोक्सासिन शामिल है। इन दवाइयों का डोज पिछली एमडीआर-टीबी उपचार प्रक्रिया की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज उपचार विकल्प साबित हुआ है। पारंपरिक एमडीआर-टीबी उपचार 20 महीने तक चल सकते हैं, जबकि बीपीएलएम उपचार पद्धति दवा प्रतिरोधी टीबी को केवल 6 से 9 महीने में ठीक कर सकती है।
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला
भोपाल / ख्यातनाम विषय – विशेषज्ञों ने किया शंकाओं का समाधान
मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए सीएमएचओ कार्यालय भोपाल द्वारा विश्व माहवारी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यशाला को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. अमिता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ज्योति खरे द्वारा संबोधित किया गया। विशेषज्ञों द्वारा किशोर बालिकाओं और महिलाओं के सवालों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान भी किया गया। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में परामर्श एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों को शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
किशोर अवस्था से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना जरूरी
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। किशोरवय बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर शरीर, बुद्धि और मन से मजबूत रहना आवश्यक है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक इस विषय पर जानकारी और सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से रखी जा रही स्वस्थ समाज की नींव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया की जांच, आयरन फोलिक एसिड के सेवन के लाभ, सेनेटरी पैड के उपयोग और निस्तारण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है ।कार्यक्रम के तहत शारीरिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक समस्याओं का निराकरण किया जाता है। डॉ. तिवारी ने कहा कि किशोरावस्था शुरू होते ही लड़के एवं लड़कियों में कई शारीरिक बदलाव होते हैं, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।
अत्याधिक रक्तस्राव बन सकता है एनीमिया का कारण
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान प्रतिदिन 2 से 3 पैड का इस्तेमाल सामान्य है। 5 से अधिक पैड अत्याधिक रक्तस्राव का सूचक है। माहवारी के बाद भी बीच समय में ब्लीडिंग, सम्भोग के दौरान कहीं आना गंभीर लक्षण है। इसकी चिकित्सक से जांच जरूरी है। डॉ. प्रिया ने बताया कि पैड्स को इस्तेमाल के बाद कागज में लपेट कर ऐसे कूड़ेदान में डाला जाना चाहिए जो प्रतिदिन खाली किए जाते हैं । सभी सप्लीमेंट्स हमारी रसोई में ही मौजूद कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि आयरन के अवशोषण में खट्टी चीजों का उपयोग जरूरी है। मुरमुरा, भुना चना ,नींबू प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी के बेहद अच्छे स्रोत हैं। लोहे की कढ़ाई में बना खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां गलतफहमियां और इसे धार्मिक विश्वासों से जोड़कर जटिल बना दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि किशोरियों में होने वाले बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण माहवारी की शुरुआत होना है। इसे देखते हुए विषय विशेषज्ञों द्वारा इस विषय पर वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण विषय पर सही जानकारी ना होने के कारण लड़कियां माहवारी शुरू होने पर शर्मिंदगी का अनुभव करती है। जिसका असर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और कई बार तो उन्हें संक्रमण का सामना भी करना पड़ता है।
खनिज विभाग ने तीन डंपर किए जब्त
भोपाल / बैरसिया. खनिज विभाग भोपाल की सहायक खनिज अधिकारी सुचि माथुर द्वारा इन दिनों अपने अमले के साथ खनिज का अवैध खनन और परिवहन करने वाले वाहनों पर क्षेत्र में गश्त कर कार्यवाई की जा रही है। जिसके तहत सोमवार को सहायक खनिज अधिकारी सुचि माथुर द्वारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन की जांच कर कार्यवाई की जिसमें बैरसिया में गिट्टी का डंपर अवैध परिवहन करते जब्त किया। वहीं बुधवार को अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में सुबह 7रू30 बजे खनिज मुरम का डंपर जब्त किया साथ ही तहसील बैरसिया सेमरा गांव के नजदीक खनिज मुरम का डंपर अवैध खनन परिवहन करते जब्त किया। साथ ही सहायक खनिज अधिकारी सुची माथुर ने बताया कि तहसीलदार बैरसिया से प्राप्त जनसुनवाई आवेदन पर जांच कर ग्राम रामपुरा खुर्द में अवैध उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
मानसून आगमन की उल्टी गिप्री-मानसून से भीग रहा शहर, एक दिन में साढ़े चार डिग्री गिरा तापमान
भोपाल / राजधानी में इन दिनों भले ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन मानसून अभी राजधानी से तकरीबन 800 किमी दूर है। मुंबई में मानसून आ चुका है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसमें कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। हालांकि, सिस्टम इसी तरह सक्रिय रहे तो १० जून के आसपास मानसून भोपाल में दस्तक दे सकता है।
प्रदेश में मानसून की सामान्य तारीख 16 जून और भोपाल में 20 जून के आसपास है। आमतौर पर महाराष्ट्र से प्रदेश में मानसून आने में एक सप्ताह का समय लगता है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है, इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है।
पारा गिरा,गर्मी से राहतरू राजधानी में मंगलवार रात्रि में तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज गई। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 4.4 और न्यूनतम में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अभी बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह डिप्रेशन में तब्दील होगा। यह मानसून को बंगाल की खाड़ी ब्रांच को आगे बढ़ाएगा। ऐसे में दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की संभावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। इस बार जो परिस्थतियां बन रहीं हैं,उसमें समय से पहले मानसून आने की उम्मीद है।






![48] copy](https://drnewsindia.com/wp-content/uploads/2025/05/48-copy.jpg)



