अशोकनगर में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

0
301

अशोकनगर / कलेक्ट्रेट में सोमवार को आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभी महिलाएं कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुईं और एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान वे कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ गईं और मुख्य गेट पर धरना दे दिया।
प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला कि प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर से मिलने दिया जाएगा। इसके बाद कुछ महिला प्रतिनिधियों की मुलाकात कलेक्टर से कराई गई।
प्रोत्साहन राशि और बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घोषित घ्1000 की बढ़ोतरी भी अब तक नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की कि यह राशि एरियर सहित जल्द दी जाए।
सोमवार को बड़ी संख्या में
मानदेय में नियमितता और स्थायित्व की मांग
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उन्हें समयानुसार मानदेय नहीं मिल पाता। आशा पर्यवेक्षकों को राज्य और केंद्र सरकार से समुचित भुगतान मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here