आदिवासी समाज के साथ सरकार मजबूती से साथ , मंत्री

0
121

पड़ाना / भोपाल के रविंद्र भवन में जनजातीय कार्य विभाग और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के सहयोग से जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव व आदि रंग परियोजना की शुरुआत हो रही है। कार्यक्रम में सारंगपुर ब्लाक के एक दर्जन से अधिक गांवों के आदिवासी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। रविवार को आदिवासी बाहुल्य मल्हारगंज गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री टेटवाल ने भोपाल जा रहे कलाकारों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मंत्री टेटवाल ने आदि रंग परियोजना में शामिल होने जा रही भोपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे यात्री बस को मंत्री गौतम टेटवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री टेटवाल ने कहा भाजपा सरकार दूसरे अन्य समाज के कलाकारों के साथ ही आदिवासी जनजाति समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है। जनजाति समुदाय के लोगों की
कलाकृतियां को समाज के कलाकारों द्वारा अलग-अलग तरह से तैयार की गई है। इस दौरान अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मोहन सिंह भिलाला, रामसिंह भिलाला, को रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश बैस, भाजपा नेता कैलाश टेलर, जगदीश यादव, संतोष चतुर्वेदी, महेश पुरी गोस्वामी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here