इंदौर ड्रग्स मामला: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस की पूछताछ

0
3

drnewsindia.com

इंदौर। इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी और उनके दोस्त मानव गंगवानी को हिरासत में लिया। देर रात पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पैडलर गिरफ्तार

पुलिस ने रेतमंडी चौराहा स्थित डी मार्ट के पास से एक काले रंग की एसयूवी कार को रोका। कार से दो पैडलरों—इरफान खान और संजय कौशल को 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पैडलर्स ने कबूला कि वे यह ड्रग्स नाना पटवारी और मानव को देने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

नाना पटवारी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय नाना पटवारी के खिलाफ 2012 से 2023 के बीच हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और एससी-एसटी एक्ट सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, 7 साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

  • जीतू पटवारी (कांग्रेस): उन्होंने इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री की निजी दुर्भावना और भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
  • आशीष अग्रवाल (भाजपा): उन्होंने कहा कि मोहन सरकार में कानून सबके लिए समान है, अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here