एक दिन पति के लिए व्रत, बाकी 364 दिन ताने…’ धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’

0
7

drnewsindia.com/करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए .करवा चौथ पर चांद निकलने का इंतजार होता है. पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी जाती है. व्रत खुलता है और फिर घर-गृहस्थी की गाड़ी चल पड़ती है. लेकिन बागेश्वर..मजाकिया अंदाज के बाद दी गंभीर सीख
हंसी-मजाक के इस दौर के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात को एक सकारात्मक और गंभीर मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भले ही लोग इस पर हंसी-मजाक करें, लेकिन करवा चौथ जैसे पर्व का अपना एक आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है। जिस शिद्दत, साधना और समर्पण के साथ महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं, वैसी ही भावना, प्यार और आपसी सम्मान पूरे साल पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहना चाहिए। तभी इस व्रत का वास्तविक अर्थ सार्थक होता है।

पश्चिमी संस्कृति पर किया प्रहार
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में जब पश्चिमी संस्कृति लगातार हावी हो रही है, ऐसे में अपनी सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को सहेजकर रखना और उन्हें आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। बता दें कि उनका यह बयान और कथा का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here