चीन में खदान हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भेजीं संवेदनाएं

0
2

drnewsindia.com / सीहोर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में हुए दर्दनाक खदान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए भारत की ओर से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां के नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति मिले। साथ ही उन्होंने हादसे में लापता लोगों की जल्द और सुरक्षित बरामदगी की कामना भी की।

एक्स पर साझा किया शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चीन के शांक्सी प्रांत में खदान दुर्घटना में लोगों की मौत से वे दुखी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा—

“भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुखद समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले और सभी लापता लोगों की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी हो।”

भारत ने जताई मानवीय संवेदना

प्रधानमंत्री का यह संदेश दोनों देशों के बीच मानवीय संवेदनाओं और आपदा के समय सहयोग की भावना को दर्शाता है। खदान हादसे में हुई जनहानि पर भारत ने दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

फिलहाल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here