ट्रम्प बोले- मैंने 7 युद्ध रोके, इनमें 4 टैरिफ से; भारत-पाकिस्तान जंग भी शामिल, 7 फाइटर जेट गिरने का दावा

0
122

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान बड़ा दावा किया। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें दुनियाभर में 7 बड़े संघर्षों को रोकने पर गर्व है, जिनमें से 4 को उन्होंने टैरिफ रणनीति से रोका।

ट्रम्प के मुताबिक इनमें भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ तनाव भी शामिल है, जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में बदलने के करीब था। उन्होंने दावा किया—
“मैंने सात युद्ध रोके, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल थे। वे हर जगह जेट गिरा रहे थे।”

7 फाइटर जेट गिराने का दावा

ट्रम्प ने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 7 फाइटर जेट मार गिराए गए थे। यह दावा उनके 19 जुलाई वाले बयान से अलग है, जब उन्होंने 5 जेट गिराए जाने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने इस बार भी साफ नहीं किया कि जेट किस देश के थे।


ट्रम्प प्रशासन की आर्थिक रणनीति पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी बयान दिया। NBC न्यूज के कार्यक्रम “Meet the Press” में उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए सेकेंडरी टैरिफ उसी रणनीति का हिस्सा हैं, जिससे रूस की तेल अर्थव्यवस्था को कमजोर किया जा सके।

  • अमेरिका पहले ही रूस पर पिछले प्रशासन की तुलना में ज्यादा आर्थिक दबाव डाल चुका है।
  • चीन पर 54% टैरिफ लगाया गया है।
  • जरूरत पड़ी तो अन्य देशों पर टैरिफ और बढ़ाए जाएंगे।

रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रम्प ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इससे भारतीय सामान के आयात पर अमेरिका में कुल 50% तक टैरिफ देना पड़ेगा।


  • चीन के बाद भारत रूस से तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है।
  • मई 2023 तक भारत रूस से 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) तेल आयात करने लगा।
  • 2025 (जनवरी-जुलाई) में भारत औसतन 17.8 लाख बैरल प्रतिदिन तेल रूस से खरीद रहा है।
  • पिछले 2 सालों से भारत हर साल 130 अरब डॉलर (11.33 लाख करोड़ रु.) से ज्यादा का रूसी तेल आयात कर रहा है।

ट्रम्प के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने हाल ही में भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदकर रिफाइन कर महंगे दाम पर बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है। उनका कहना था कि इससे रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए पैसा मिल रहा है।

हालांकि, भारत बार-बार इन आरोपों को खारिज कर चुका है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार भारत नहीं, बल्कि चीन है।


  • ट्रम्प का दावा— 7 युद्ध रोके, जिनमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल
  • 7 फाइटर जेट गिराए जाने का जिक्र, लेकिन स्पष्टता नहीं
  • भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ
  • भारत हर साल 130 अरब डॉलर से ज्यादा का रूसी तेल खरीद रहा
  • भारत ने अमेरिकी आरोपों को कई बार नकारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here