मामू टेंट हाउस गणेश उत्सव समिति के आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, हनुमान चालीसा और भजनों की प्रस्तुति के बाद हुआ महाप्रसादी वितरण
बरखेड़ा हसन। क्षेत्र के बरखेड़ा हसन गांव में शुक्रवार रात मामू टेंट हाउस गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हनुमान चालीसा और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
महाआरती के दौरान ग्राम की मानस प्रचार समिति के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों के दौरान श्रद्धालु भी धार्मिक वातावरण में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं का पूर्व सरपंच देवीलाल लोधी और पूर्व जनपद सदस्य हेमराज लोधी ने सम्मान किया।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हुए शामिल

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 52.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;
कार्यक्रम में चैन सिंह पंडाजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीष सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरतन गौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आजाद गुर्जर, पूर्व सरपंच लाखन सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच मांगीलाल गौर, जनपद सदस्य रमेश लोधी, सरपंच बालाप्रसाद मीणा, सरपंच पर्वत गुर्जर, सरपंच लखपत सिंह गुर्जर और पूर्व सरपंच राजवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा ग्राम पटेल सतीश कुमार धूत, राज पटेल, राजपाल सोलंकी, सुरेंद्र राजपूत, भूपेंद्र सिंह, सुरेश राजपूत, ब्रजेश शर्मा, उत्पल गुप्ता, सरपंच रामनारायण मेवाड़ा और भवानी मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।
महाआरती के बाद बांटी महाप्रसादी

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 55.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीष कुमार सोलंकी ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। महाआरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। अंत में पूर्व जनपद सदस्य हेमराज लोधी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।




