मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में किसानों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

0
3

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में किसानों और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण सुना। कार्यक्रम का आयोजन शुजालपुर स्थित शासकीय जेएनएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां देशभर तक पहुंचती हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सोलंकी, शुजालपुर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों और नागरिकों से संवाद भी किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here