सीहोर में मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन का जिला चुनाव संपन्न, बनवारी लाल बने अध्यक्ष

0
10

सीहोर | मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन, सीहोर जिले का जिला स्तरीय चुनाव रविवार, 26 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद बनवारी लाल को संगठन का नया जिला अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संगठन के सभी बैंक मित्र सदस्यों ने बनवारी लाल को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने तथा बैंक मित्रों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनवारी लाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन बैंक मित्रों के विकास, उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की मांग को लेकर लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बैंक मित्रों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में संगठन के सदस्यों ने एकजुट होकर बैंक मित्रों के कल्याण और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here