भोपाल: बिलखिरिया में म्यूजिक टीचर पर नाबालिग मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

0
54

Drnewsindia.com

भोपाल: शहर के बिलखिरिया क्षेत्र में एक म्यूजिक टीचर पर अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। घटना शनिवार को हुई थी, जबकि पीड़िता के परिजनों ने रविवार को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

घटना की पृष्ठभूमि
थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल है और उसकी सगाई पिछले दिनों 22 वर्षीय युवक से हुई थी। दोनों के परिवारों के बीच तय हुआ था कि बालिग होने पर ही शादी होगी। दोनों परिवार पुराने परिचित हैं।

हथाईखेड़ा डेम के पास हुई वारदात
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे, आरोपी युवक ने अपनी कार से नाबालिग मंगेतर को घुमाने के बहाने हथाईखेड़ा डेम ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता अपने घर लौटकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।

परिवारों की प्रतिक्रिया
पीड़िता के परिजन आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की, लेकिन आरोपी युवक और उसकी मां व बहन ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद नाबालिग से सगाई तोड़ दी गई।

पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here