Met Gala 2026: फैशन का सबसे बड़ा महाकुंभ आज! टिकट की कीमत ₹83 लाख के पार, मेहमानों को नहीं मिलेगा लहसुन-प्याज का खाना

0
22
फैशन का सबसे बड़ा महाकुंभ आज

drnewsindia.com

न्यूयॉर्क/ दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट ‘मेट गाला 2026’ का आगाज हो चुका है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सजने वाली इस महफिल में इस बार कई चौंकाने वाले बदलाव किए गए हैं। आर्ट, ग्लैमर और विवादों के बीच इस साल की शाम बेहद खास होने वाली है।

प्रमुख जानकारी: थीम और ड्रेस कोड

  • थीम: इस साल की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रखी गई है।
  • ड्रेस कोड: रेड कार्पेट पर सितारे ‘फैशन इज आर्ट’ के कोड में नजर आएंगे।
  • मकसद: इंसान के शरीर को एक ‘जीवित कैनवास’ की तरह पेश करना और प्रकृति व कला के मेल को दिखाना।

इस बार क्या है नया? (बदलाव जो आपको हैरान कर देंगे)

बदलावविवरण
महंगा टिकटएक टिकट की कीमत 1 लाख डॉलर (करीब ₹83.4 लाख) हो गई है, जो पिछले साल 75 हजार डॉलर थी।
खास मेनूमेहमानों को बिना लहसुन और प्याज का खाना परोसा जाएगा। साथ ही ऐसे फूड आइटम बैन हैं जिनसे कपड़े खराब होने का डर हो।
टेबल बुकिंगइवेंट में टेबल रिजर्वेशन की शुरुआती कीमत 3.50 लाख डॉलर तक पहुंच गई है।
नो फोन पॉलिसी2015 की तरह इस बार भी इवेंट के अंदर फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विवादों के घेरे में बेजोस:

इवेंट शुरू होने से पहले ही दिग्गज बिजनेमैन जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज को सह-अध्यक्ष बनाने पर विरोध शुरू हो गया है। न्यूयॉर्क में ‘बेजोस मेट गाला का बहिष्कार करो’ के पोस्टर लगे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह इवेंट कला से ज्यादा कॉर्पोरेट पावर का प्रदर्शन बन गया है।

भारत से कौन होगा शामिल?

भारत की ओर से बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और करण जौहर जैसे बड़े सितारों के शामिल होने की प्रबल संभावना है।


कैसे और कहां देखें लाइव?

भारतीय दर्शक मेट गाला 2026 का सीधा प्रसारण वोग (Vogue) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

  • समय: 5 मई, सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here