drnewsindia.com:अहमदाबाद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास दोहरा दिया है! नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसी के साथ RCB लगातार दो खिताब जीतने वाली मुंबई और चेन्नई के बाद तीसरी टीम बन गई है।
🏆 मैच का लेखा-जोखा (Quick Scorecard)
- गुजरात टाइटंस: 155/8 (20 ओवर)
- बेंगलुरु (RCB): 161/5 (18 ओवर)
- नतीजा: बेंगलुरु 5 विकेट से जीता
🔥 मैच के बड़े टर्निंग पॉइंट्स
- किंग कोहली का ‘विराट’ शो: 156 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB के लिए विराट कोहली चट्टान बनकर खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाया। कोहली 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- अय्यर की तूफानी शुरुआत: इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रनों की पार्टनरशिप की। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन कूटे।

- रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी: टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी RCB के लिए रसिख सलाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए और गुजरात की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर और हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।
- वाशिंगटन सुंदर का अकेला संघर्ष: गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभाले रखा और संकट के समय 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसकी बदौलत गुजरात 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
⭐ इस सीजन के ‘कैप’ होल्डर्स
- ऑरेंज कैप (Orange Cap): वैभव सूर्यवंशी (16 मैचों में 776 रन)
- पर्पल कैप (Purple Cap): कगिसो रबाडा (सीजन में कुल 29 विकेट, फाइनल में देवदत्त पडिक्कल का विकेट लेते ही पर्पल कैप पक्की की)

💬 कप्तान का बयान (रजत पाटीदार, RCB): “यह विकेट बहुत शानदार थी। हमारा पूरा ध्यान बैक-टू-बैक खिताब जीतने पर था और लड़कों ने कमाल का प्रदर्शन किया। पिछले साल की यादें इस मैदान से जुड़ी थीं, आज एक नया इतिहास बन गया।”





