‘बदलाव जरूरी है’ अभियान के तहत बराड़ी पहुंची भाकपा की पदयात्रा

0
2

सीहोर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की देशव्यापी ‘बदलाव जरूरी है’ पदयात्रा के तहत कामरेड प्रहलाद दास बैरागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ग्राम बराड़ी पहुंचे। 6 से 15 अगस्त तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है।

पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और किसानों-मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और जनकल्याणकारी व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।

भाकपा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभागों में रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्तियां करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा मजदूरों के लोकतांत्रिक एवं ट्रेड यूनियन अधिकार बहाल करने की मांग रखी। किसानों के लिए C2+50 प्रतिशत के आधार पर फसल मूल्य और कानूनी गारंटी के साथ MSP पर खरीदी, सस्ती खाद-बीज, बिजली और सिंचाई सुविधा तथा किसानों की कर्जमाफी की मांग भी उठाई गई।

पार्टी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम को पुनः शुरू करने, जिले के बंद उद्योगों को चालू करने और सीहोर की शक्कर फैक्ट्री को पुन: प्रारंभ करने की मांग की। शक्कर फैक्ट्री की करीब 5400 एकड़ भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने और ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की गई।

भाकपा नेताओं ने बताया कि अभियान के बाद 1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘बदलाव जरूरी है’ के नारे के साथ विशाल जनरैली आयोजित की जाएगी। पार्टी ने जनता से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रहलाद दास बैरागी, मुकंद अहीरवार, छोटे राम मालवीय, प्रहलाद मालवीय, संतोष, गणेश राम और दिनेश मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने “जनता के अधिकारों की रक्षा करो, अन्यथा सत्ता छोड़ो” का नारा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here