वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में सीहोर में भाजपा का विशाल कैंडल मार्च

0
5

drnewsindia.com

सीहोर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सीहोर द्वारा सोमवार को शहर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च कोतवाली चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्र के स्वाभिमान से समझौता नहीं : नरेश मेवाड़ा

अटल चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि मां भारती की वंदना और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए हमेशा आगे खड़ी रहेगी।

कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगीत का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व का रवैया देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठाते रहेंगे।

कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, जसपाल अरोरा, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, युवा मोर्चा महामंत्री हर्षित मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here