सुदामा नगर में मकान में लगी भीषण आग, 8 टैंकर पानी के बाद काबू; बैटरी में आग लगने से हादसा

0
2

drnewsindia.com / इंदौर। सुदामा नगर इलाके में शनिवार शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 8 टैंकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मकान में रखा था बैटरियों और सामान का स्टॉक

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना सुदामा नगर स्थित स्मृति द्वार के पास की है। मकान में बैटरी से जुड़ा काम किया जा रहा था और बड़ी संख्या में बैटरियां रखी हुई थीं। मौके पर पहुंचे एसआई शिवनारायण शर्मा ने बताया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक सामान भरा हुआ था।

मकान में पुश्ता, कार्टन और बैटरियां रखी थीं। इलाका रहवासी है, हालांकि जिस मकान में आग लगी, वहां कोई नहीं रहता था। मकान मालिक पास में ही रहते हैं।

बैटरी में अचानक लगी आग, तेजी से फैली

एसआई शर्मा के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर बने बड़े हॉल में बैटरी से संबंधित काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बैटरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई टैंकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 8 टैंकर पानी डालने के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here