सीहोर विधानसभा में पहुंची समरसता कलश वंदन यात्रा, गांव-गांव दिया सामाजिक एकता का संदेश

0
3

drnewsindia.com

श्यामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में समरसता कलश वंदन यात्रा पहुंच रही है। यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के समानता, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

वाराणसी से पहुंच रहे पवित्र कलश

संत रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से पवित्र जल और मिट्टी से भरे कलश रथों के माध्यम से विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों तक पहुंचाए जा रहे हैं। यात्रा के गांवों में पहुंचने पर श्रद्धालु कलश की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा के साथ स्वागत कर रहे हैं।

श्यामपुर और देवीपुरा मंडल में हुआ स्वागत

सीहोर विधानसभा के श्यामपुर और देवीपुरा मंडल में यात्रा पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संत रविदास समरसता कलश वंदन यात्रा के विधानसभा प्रभारी मुकेश कोली, सह प्रभारी रामस्वरूप मालवीय, श्यामपुर भाजपा मंडल एवं देवीपुरा मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मायाराम गौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने और समाज में समानता, भाईचारा व सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक सद्भाव और समानता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here