drnewsindia.com
चांदबड़ जागीर। ग्राम चांदबड़ जागीर में हनुमान जी महाराज के मंदिर (मढ़ी) पर ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन किए। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रसादी ग्रहण की और सामूहिक भोज में शामिल हुए।
भंडारे से जुड़ी ग्रामीणों की आस्था
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में हर वर्ष हनुमान जी महाराज के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों की मान्यता है कि भंडारे के दिन या उसके बाद बारिश जरूर होती है। इसी कारण वे इसे आस्था से जुड़ा विशेष भंडारा मानते हैं।
भंडारे के बाद हुई जोरदार बारिश
इस वर्ष भी ग्रामीणों ने भगवान हनुमान जी से अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के बाद रात में क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। बारिश होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद माना। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।




