drnewsindia.com
चरनाल। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर चरनाल में कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत चरनाल से हुई। शिवभक्त कांवड़ लेकर पार्वती घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कांवड़िए जल लेकर वापस चरनाल पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
अंतिम सावन सोमवार पर चरनाल सहित आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना और अभिषेक का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और पूरा चरनाल क्षेत्र दिनभर शिवभक्ति में डूबा नजर आया।





