अशोकनगर में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
104

अशोकनगर / के चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अशोकनगर के चंदेरी पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दतिया जिले के गांव सुजेड निवासी नरेश अहिरवार के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को 20 मई को सूचना मिली थी कि पिछोर-चंदेरी बायपास रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर चंदेरी थाना पुलिस ने पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
मुखबिर के बताए गए हुलिए के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here