बुधनी/ इलाके में रविवार को एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना गांव खोहा-मुरारी की है। किसान अर्जुन अपने खेत में मूंग की फसल की रखवाली के लिए जा रहा था।
बाघ ने पीछे से हमला किया, हाथ पर पंजा मारा
अर्जुन रोज की तरह अपने कुत्ते के साथ खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पास के धान के खेत में बनी बनडी के पीछे से बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने उसके हाथ पर पंजा मारा। किसी तरह अर्जुन वहां से भागने में सफल रहा।
इलाके में बाघों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा
वन विभाग की टीम घायल किसान को बुधनी अस्पताल ले गई। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। रेंजर प्रकाश ने बताया कि वन विभाग किसान को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। इलाके में बाघों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है।
अर्जुन ने बताया कि इलाके में जंगली सुअरों की संख्या भी ज्यादा है। बाघ अक्सर इन जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए घात लगाकर बैठे रहते हैं। कई बार बाघ सड़क हादसों का भी शिकार हो जाते हैं।