अगले 24 से 48 घंटे में मुंबई से मप्र की ओर आगे बढ़ेगा मानसून

0
5

भोपाल / प्रदेश में एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, पर इससे कई हादसे भी हो गए। दीवार और बिजली गिरने से सात की मौत हो गई। राजधानी में आठ दिन बाद पारा 40 डिग्री दर्ज किया हुआ। 8 जिलों में पारा 40 डिग्री से कम रहा। 44.5 डिग्री के साथ ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके रैकवार ने बताया, स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 15 दिन से मानसून मुंबई के आसपास अटका मानसून 24 से 48 घंटे में आगे बढ़ने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका से मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। शनिवार से मानसून के प्रभाव बढ़ने की संभावना है। 17 जून को प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है।
ग्वालियर में बचाव करते राहतकर्मी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here